logo

बांकीपुर में तेजस्वी यादव का मेगा रोड शो, उमड़ा जनसैलाब; उपचुनाव को लेकर हलचल तेज

बांकीपुर में तेजस्वी यादव का मेगा रोड शो, उमड़ा जनसैलाब; उपचुनाव को लेकर हलचल तेज

Bankipur Re-election:
बांकीपुर विधानसभा सीट पर चुनावी मुकाबला तेज हो गया है। लंबे समय बाद नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पूरी तरह एक्टिव मोड में नजर आ रहे हैं। बांकीपुर उपचुनाव से पहले उन्होंने  राजद उम्मीदवार रेखा गुप्ता के समर्थन में दो दिवसीय रोड शो की शुरुआत की। सोमवार को निकले मेगा रोड शो में बड़ी संख्या में समर्थक शामिल हुए और उनका स्वागत किया। कई दिनों से चुनावी माहौल में सामने नहीं आने से चर्चा तेज थी कि तेजस्वी यादव इससे दूर हैं।

 

 

इस सीट पर सभी राजनीतिक दल पूरी ताकत के साथ चुनाव प्रचार में जुटे हैं। बांकीपुर विधानसभा सीट लंबे समय से भाजपा का गढ़ मानी जाती है। नितिन नवीन के राज्यसभा जाने के बाद यह सीट खाली हुई थी, जिसके लिए अब उपचुनाव कराया जा रहा है। इस सीट पर 30 जुलाई को मतदान होगा और मतगणना के बाद उसी दिन नतीजे घोषित किए जाएंगे। सभी दल जीत के लिए पूरी ताकत झोंक रहे हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि बांकीपुर की जनता इस बार किस उम्मीदवार के सिर पर जीत का ताज सजाती है।

Tags - Bankipur Assembly ElectionRJD Candidate Rekha GuptaTejashwi Yadav Election Campaign