logo

बांकीपुर में प्रत्याशी बदलने पर रोहिणी आचार्या का बीजेपी पर हमला, बोलीं- जो पार्टी दूल्हा नहीं खोज पा रही; वो क्षेत्र का विकास क्या करेगी?

rohini_acharya3.jpg

द फॉलोअप,बिहार
भारतीय जनता पार्टी ने अभिषेक कुमार बंटी के नामांकन के करीब 24 घंटे बाद ही बांकीपुर विधानसभा सीट से अपना प्रत्याशी बदल दिया। पारिवारिक कारणों का हवाला देते हुए अभिषेक ने नामांकन वापस ले लिया, जिसके बाद एनडीए ने नीरज कुमार सिन्हा को नया उम्मीदवार घोषित कर मैदान में उतार दिया। इस फैसले को लेकर राजद सुप्रीमो लालू यादव के बेटी रोहिणी आचार्या ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर बीजेपी पर निशाना साधा। कहा कि जो पार्टी दूल्हा नहीं खोज पा रही, वो क्षेत्र का विकास क्या करेगी? बांकीपुर सीट से भाजपा को हार का डर सताने लगी है।

 

जो पार्टी अपना प्रत्याशी तय नहीं कर पाई वो...
रोहिणी ने कहा कि चुनाव की घोषणा काफी पहले हो चुकी थी, फिर भी भाजपा दिल्ली से पटना तक उम्मीदवार को लेकर असमंजस में रही। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि जो पार्टी नामांकन खत्म होने से कुछ दिन पहले तक अपना प्रत्याशी तय नहीं कर पाई, वह क्षेत्र का भविष्य क्या तय करेगी। उन्होंने पूर्व घोषित उम्मीदवार को अचानक बदलने के फैसले पर भी सवाल उठाए।

प्रत्याशी बदलना बीजेपी की चुनावी डर का संकेत
रोहिणी ने आरोप लगाया कि अंतिम समय में प्रत्याशी बदलना बीजेपी की रणनीति नहीं, बल्कि चुनावी डर का संकेत है। उन्होंने कहा कि अगर पहले घोषित उम्मीदवार को लेकर सब कुछ ठीक था तो फिर अचानक बदलाव की जरूरत क्यों पड़ी। रोहिणी ने दावा किया कि यह फैसला बताता है कि बीजेपी बांकीपुर में चुनावी दबाव महसूस कर रही है।

Tags - Bankipur By Election Bankipur Assembly By Election