logo

Breaking : बांकीपुर से भाजपा ने खेला नया दांव, अभिषेक कुमार को बनाया उम्मीदवार

abhis.jpg

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव:
बांकीपुर विधानसभा सीट पर भाजपा ने अपने प्रत्याशी के नाम का ऐलान कर दिया है। पार्टी ने अभिषेक कुमार को चुनाव मैदान में उतारते हुए उन पर भरोसा जताया है। अभिषेक कुमार 9 जुलाई को नामांकन दाखिल करेंगे। । इस मौके पर बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के भी मौजूद रहने की संभावना है। उम्मीदवार की घोषणा के साथ ही बांकीपुर का चुनावी मुकाबला और दिलचस्प हो गया है। उधर जनसुराज के संस्थापक प्रशांत कुमार खुद चुनाव में उतरे हैं। राजद ने भी महागठबंधन के राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं।

लंबे समय से बीजेपी संगठन से जुड़े
जानकारी के मुताबिक, अभिषेक कुमार लंबे समय से बीजेपी संगठन से जुड़े हुए हैं। पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में पहचान रखते हैं। वह बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र में लगातार सक्रिय रहे हैं। राजनीतिक गलियारों में उन्हें बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के करीबी नेताओं में भी गिना जाता है। पार्टी का यह फैसला कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ाने की रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है।

बीजेपी प्रदेश युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष
अभिषेक कुमार वर्तमान में बीजेपी प्रदेश युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष हैं। इससे पहले वह बीजेपी पटना महानगर युवा मोर्चा के अध्यक्ष की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं। इसके अलावा वह बंटी मंडल में महामंत्री और मंत्री जैसे संगठनात्मक पदों पर भी रह चुके हैं। सूत्रों के मुताबिक, 9 जुलाई को होने वाले नामांकन कार्यक्रम में एनडीए के कई वरिष्ठ नेता शामिल हो सकते हैं। बीजेपी ने अभिषेक कुमार के लंबे संगठनात्मक अनुभव और क्षेत्र में सक्रियता को देखते हुए उन्हें बांकीपुर सीट से चुनाव मैदान में उतारा है।

Tags - Bankipur Assembly By Election Bankipur Election