logo

पटना में दर्दनाक सड़क हादसा : ऑटो-बाइक की टक्कर में युवक की मौत, गुस्साए परिजनों ने NH-30 किया जाम

HCDD.jpg

पटना/ बिहार 
राजधानी पटना में मंगलवार को एनएच-30 पर लालू पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार ऑटो और बाइक की आमने-सामने टक्कर होने की सूचना है। हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

मौत की खबर मिलते ही भड़के परिजन
युवक की मौत की सूचना मिलते ही परिजन और स्थानीय लोग आक्रोशित हो उठे। बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर पहुंचे और शव को सड़क पर रखकर एनएच-30 जाम कर दिया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी की। सड़क पर हो रहे विरोध प्रदर्शन के कारण हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और यातायात पूरी तरह बाधित हो गया।

बेऊर का रहने वाला था मृतक
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और काफी समझाइश के बाद परिजनों को शांत कराकर जाम हटवाया। इसके बाद यातायात सामान्य हो सका। मृतक की पहचान बेऊर निवासी 50 वर्षीय अमरेंद्र कुमार के रूप में हुई है। हादसे के बाद परिवार में शोक का माहौल है। फिलहाल  पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Tags - Patna Road Accident NH 30 Accident Patna Auto Bike Collision Patna News