logo

अररिया में जमीन विवाद में दबंगों ने घर जलाया, जान बचाकर भाग रहे बुजुर्ग की गला रेता, इलाज के दौरान मौत

vfdf.jpg

अररिया/बिहार
अररिया में बीते रात जमीन विवाद के आपसी रंजिश में दंबंगों ने एक बुजुर्ग की बेरहमी से धारदार हथियार से गला रेत दिया। इलाज के दौरान शनिवार सुबह व्यक्ति की मौत हो गई। इतना ही नहीं व्यक्ति के घर को आग लगाकर फूंक दिया। घटना जिले के रानीगंज थाना क्षेत्र के भीठा गांव का है।

जान बचाकर भाग रहे बुजुर्ग को घेरा

मृतक की पहचान 60 वर्षीय बद्री ऋषिदेव के रुप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, लंबे समय से दोनों के बीच जमीन विवाद चल रहा था। इसी क्रम में बीती रात आरोपियों ने प्लानिंग के तहत पीड़ित के घर पर धावा बोल दिया। हमलावरों ने पहले घर को आग के हवाले किया उसके बाद जब लोग घर से निकलकर जान बचाने के लिए भागने लगे तो बद्री ऋषभदेव को घेरकर धारदार हथियार से गले पर वार कर दिया। घटना के बाद परिजनों ने आनन-फानन में स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए अररिया सदर अस्पताल के डॉक्टरों ने भी स्थिति को बेहद गंभीर पाते हुए देर रात उन्हें बेहतर लाइफ इलाज के लिए पूर्णिया GMCH रेफर कर दिया और अंतत: आज व्यक्ति की मौत हो गई।

अपराधियों की तलाश जारी
घटना के बाद से पूरे इलाके में भारी तनाव है। परिवार में कोहराम मचा हुआ है। उधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरु कर दी। इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और साथ ही अपराधियों की तलाश जारी है।

Tags - Araria news Bihar crime news land dispute murder elderly killed Araria