अररिया/बिहार
अररिया जिले के फारबिसगंज प्रखंड के हरिपुर स्थित पंचायत सरकार भवन परिसर में मंगलवार को सहयोग शिविर आयोजित की गई। अब प्रत्येक महीने के दूसरे मंगलवार को पटना में जनसभा आयोजित की जनसभा आयोजित की जाएगी। अररिया में आयोजित शिविर में सूबे के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आम लोगों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं को जाना। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सभी मामलों का त्वरित, पारदर्शी और प्रभावी समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। सरकार का उद्देश्य लोगों की समस्याओं का समय पर निवारण कर सुशासन को मजबूत बनाना है।
अररिया जिले के फारबिसगंज प्रखंड अंतर्गत हरिपुर स्थित पंचायत सरकार भवन परिसर में आयोजित सहयोग शिविर में आमजन से संवाद किया तथा उनकी समस्याओं एवं शिकायतों के त्वरित एवं प्रभावी समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
— Samrat Choudhary (@samrat4bjp) July 7, 2026
सहयोग कार्यक्रम सुशासन के प्रति राज्य सरकार की… pic.twitter.com/tRrO8vVFkZ
4.53 लाख से अधिक आवेदन
सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि सहयोग कार्यक्रम सुशासन के प्रति राज्य सरकार की प्रतिबद्धता का सशक्त माध्यम बनकर उभरा है। अब तक राज्यभर में आयोजित सहयोग शिविरों में 4.53 लाख से अधिक आवेदन भरे जा चुके हैं, जिनमें से 4.25 लाख से अधिक मामलों का निष्पादन किया जा चुका है। अब तक बड़ी संख्या में लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान का लाभ मिला है।

पटना में हर महीने होगी लंबित मामलों की सुनवाई
इस दौरान सीएम सम्राट ने अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि जिन मामलों का समाधान शिविर स्तर पर नहीं हो सका है या आवेदक संबंधित आदेश से संतुष्ट नहीं हैं, उनकी सुनवाई और समाधान प्रत्येक माह के दूसरे मंगलवार को पटना में किया जाएगा। उन्होंने इस पर जोर देते हुए कहा कि एनडीए सरकार का लक्ष्य प्रत्येक नागरिक की समस्या का न्यायसंगत, पारदर्शी और समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना है। साथ ही जनसेवा और सुशासन को और अधिक प्रभावी बनाना है।