द फॉलोअप डेस्क:
पटना (Patna) में मोकामा (Mokama) से जेडीयू (JDU) विधायक अनंत सिंह (Anant Singh) के आवास पर मतगणना से पहले ही आतिशबाजी शुरू हो गई है। अनंत सिंह ने अपनी जीत का भरोसा जताते हुए कहा कि जनता ही मालिक है और जनता ही भगवान है। उन्हें विश्वास है कि लोगों ने उन्हें वोट दिया है। उन्होंने दावा किया कि उन्हें चुनाव से जुड़ी जानकारी मिल रही है और दोनों उम्मीदवारों को करीब 30-30 प्रतिशत वोट मिले हैं। अनंत सिंह ने कहा कि वह चुनाव जीत रहे हैं, इसलिए उनके आवास पर पटाखे छोड़े जा रहे हैं।

नीरज कुमार पर साधा निशाना, पुलिस कार्रवाई को लेकर कही ये बात
अनंत सिंह ने आरोप लगाया कि पुलिस ने उनके समर्थकों को थाने में बैठा रखा है। उन्होंने दावा किया कि नीरज कुमार ने उनके समर्थकों के नाम बताए, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें पकड़ा। अनंत सिंह ने कहा कि इस कार्रवाई से उन्हें नुकसान नहीं, बल्कि फायदा होगा। वहीं, जेडीयू प्रत्याशी नीरज कुमार के मंदिर में पूजा-अर्चना करने को लेकर उन्होंने कहा कि वह जनता को भगवान मानते हैं, जबकि नीरज कुमार भगवान को मानते हैं, इसलिए मंदिर गए हैं। अनंत सिंह ने यह भी दावा किया कि इस बार नीरज कुमार का राजनीतिक किला ढह चुका है और वह पहले भी नीतीश कुमार के नाम पर राजनीति कर रहे थे।

ललन सिंह और पार्टी पर भी बोले अनंत सिंह, कार्रवाई से नहीं डरने का दावा
केंद्रीय मंत्री ललन सिंह को लेकर अनंत सिंह ने कहा कि वह उन्हें नहीं जानते हैं। उन्होंने कहा कि ललन सिंह का कारोबार दिल्ली में है, जबकि उनका कारोबार पटना में है। वहीं, पार्टी के भीतर अपनी स्थिति को लेकर अनंत सिंह ने कहा कि उनके बारे में कई बार गलत प्रचार किया गया, लेकिन पार्टी ने कुछ नहीं कहा। उन्होंने कहा कि अगर पार्टी उनकी बात नहीं सुनती है, तो इसका मतलब है कि पार्टी उन्हें महत्व नहीं देती। अनंत सिंह ने साफ कहा कि चुनाव के बाद पार्टी उनके खिलाफ कोई कार्रवाई करती है, तो उन्हें इसकी चिंता नहीं है और वह कार्रवाई का सामना करने के लिए तैयार हैं।