logo

नीतीश कुमार के लिए 9 मर्डर कराए, अनंत सिंह ने मीडिया से बात-चीत के दौरान किया खुलासा

नीतीश कुमार के लिए 9 मर्डर कराए, अनंत सिंह ने मीडिया से बात-चीत के दौरान किया खुलासा

द फॉलोअप डेस्क:

Anant Singh controversy: बिहार (Bihar) में एमएलसी चुनाव (MLC Election) को लेकर जेडीयू के भीतर विवाद गहराता नजर आ रहा है। मोकामा (Mokama) से जेडीयू (JDU) विधायक अनंत सिंह (Anant Singh) ने दावा किया है कि जब नीतीश कुमार अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत कर रहे थे, तब उन्होंने उनका साथ दिया था। अनंत सिंह ने यहां तक कहा कि उस दौर में नीतीश कुमार के साथ रहते हुए उन्होंने नौ लोगों की हत्या करवाई थी।

नीरज कुमार को टिकट देने पर उठाए सवाल

अनंत सिंह ने जेडीयू की ओर से नीरज कुमार को एमएलसी चुनाव का उम्मीदवार बनाए जाने के फैसले की आलोचना की। उन्होंने दावा किया कि नीतीश कुमार के शुरुआती राजनीतिक दौर से ही वे उनके साथ खड़े रहे हैं और पार्टी के लिए उन्होंने बड़ी कुर्बानी दी है। उनके मुताबिक, शायद ही किसी दूसरे नेता ने पार्टी के लिए उनके बराबर कुर्बानी दी हो।

बोले- नीतीश कुमार के प्रति वफादार हूं

मीडिया एजेंसी से खास बातचीत में अनंत सिंह ने खुद को नीतीश कुमार का कट्टर समर्थक बताया। उन्होंने कहा कि वे किसी को चुनौती नहीं दे रहे हैं और आज भी नीतीश कुमार के प्रति वफादार हैं। साथ ही, उन्होंने पुरानी राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि नीरज कुमार पहले उनका विरोध कर चुके हैं। उनके इस बयान से बिहार की राजनीति में नई चर्चा शुरू हो गई है।

Tags - Bihar News Bihar Latest News Anant Singh controversial statement Anant Singh on Nitish Kumar