logo

पटना के तीन मंजिला मकान में आग लगने से  बुजुर्ग महिला की जलकर मौत

maut1.jpg

द फॉलोअप डेस्क
पटना जक्कनपुर थाना क्षेत्र के करबिगहिया में शुक्रवार देर शाम एक तीन मंजिला मकान में आग लगने से  एक महिला की जलकर मौत हो गई। महिला का नाम मालती देवी है जिनकी उम्र 65 वर्ष है। सूत्रों के अनुसार, महिला लकवाग्रस्त थी। मच्छर के कॉइल से आग लगने की आशंका जताई गई है। घटना के बाद आसपास के लोगों ने जक्कनपुर थाना में इसकी सूचना दी। जक्कनपुर प्रभारी थानेदार मनीष कुमार घटनास्थल पर एफएसएल की टीम के साथ दमकल की पांच गाड़ियां बुलायी। हालांकि, प्रभारी थानेदार मनीष कुमार और दमकल टीम ने मिलकर स्थिती को संभाला।

पटना जंक्शन के करबिगहिया छोर स्थित बैंक ऑफ इंडिया के सामने सेवानिवृत्त आईटीआई कर्मी बलिराम चौधरी का तीन मंजिला मकान है। मकान के तीसरे तले के बालकनी में चौकी पर उनकी पत्नी मालती देवी सो रहीं थीं और उसी तल पर सबसे पीछे के कमरे में पति टीवी देख रहे थे। जानकारी के मुताबिक, कुछ साल पहले मालती देवी को पैरालिसिस अटैक आया था।

इसके बाद से वह बिना किसी सहारे के बेड से उठ नहीं पातीं हैं। पुलिस जांच में पता चला कि कमरे में मच्छर भगाने का क्वॉइल जल रहा था। इसी बीच मालती देवी की चौकी के पास आग लग गई। आग की चपेट में आने से बिस्तर के साथ वह भी जल गईं। दरअसल, मकान की दूसरी तरफ सड़क है। बालकनी से आग की लपटें उठती देख सड़क के दूसरे छोर पर रहने वाले दुकानदार अजय कुमार शोर मचाने लगे तभी आसपास के लोग जुट गए। कोई बाल्टी तो कोई पाइप से पानी की बौछार करने लगा।

Tags - Patna Fire Incident Jakkanpur Police Station Area Karbigahiya Patna Fire Elderly Woman Burnt to Death Malti Devi 65 Years Old Three Storey House Fire Patna Mosquito Coil Fire Cause Bank of India Karbigahiya Branch Location Patna Junction Area News