logo

अलीगढ़ में बेटियों ने पिता की अर्थी को दिया कंधा, बड़ी बेटी ने दी मुखाग्नि; वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

अलीगढ़ में बेटियों ने पिता की अर्थी को दिया कंधा, बड़ी बेटी ने दी मुखाग्नि; वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

अलीगढ़/यूपी
सोशल मीडिया पर एक भावुक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में चार बेटियां अपने पिता चन्द्रदत्त की अर्थी को कंधा देती नजर आ रही हैं। बताया जा रहा है कि चन्द्रदत्त की केवल चार बेटियां हैं। उन्होंने अपनी बेटियों का पालन-पोषण बेटों की तरह किया और उन्हें आत्मनिर्भर बनाया। पिता के निधन के बाद चारों बेटियां अंतिम यात्रा में शामिल हुईं और श्मशान घाट तक अर्थी को कंधा दिया।

 

सोशल मीडिया पर बेटियों की सराहना
वायरल वीडियो के अनुसार, बड़ी बेटी नीरज रानी ने सामाजिक रूढ़ियों को तोड़ते हुए अपने पिता को मुखाग्नि भी दी। यह दृश्य लोगों को भावुक कर रहा है। इस तस्वीर को देखकर सोशल मीडिया पर बेटियों की सराहना की जा रही है। लोग लगातार अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

Tags - Aligarh Viral Video Four Daughters Funeral Father Funeral Video Viral