logo

तीसरी बार भी बेटी जन्म लेने पर आरोपी पति ने पत्नी की हत्या कर खुद को किया सरेंडर

4546.jpg

जमुई:

बिहार स्थित जमुई में एक महिला की तीसरी बार भी जब बेटी जन्म ली तो उसके पति ने उसकी हत्या कर दी। मृतक की पहचान तराणा खातून के रूप में हुई है। जिनकी उम्र 26 वर्ष बतायी जा रही है। जानकारी के मुताबिक, पत्नी की हत्या करने के बाद पति इरफान अंसारी खुद जमुई टाउन थाना पहुंच गया और थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई। वहीं, ससुराल पक्ष के बाकी लोग फरार है। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।  

पुलिस द्वारा पूछताछ में मृतक महिला के पिता अनवर अंसारी ने बताया कि वर्ष 2018  में उन्होंने बेटी तराणा की शादी टाउन थाना क्षेत्र के अमरथ (नया गांव) के रहने वाले लुकमान अंसारी के बेटे इरफान से कराई थी। इस दौरान हमने अपनी क्षमता से बहुत सारे सामान दिए। शुरुआत में सबकुछ ठीक था लेकिन पहली नतिनी होने के बाद से उनकी बेटी को ससुराल वाले प्रताड़ित करने लगे। उनका कहना है कि बेटी जन्म लेने से ससुराल पक्ष नाराज थे।

उन्होंने बताया कि दूसरी बार भी बेटी जन्म ली और फिर तीसरी बार भी जब बेटी ही पैदा हुई तो पति ने उसकी हत्या कर दी। गौरतलब है कि इस घटना के बाद एसडीपीओ सतीश सुमन ने बताया कि एफएसएल टीम को बुलाया गया है। उन्होंने कहा कि जल्द ही बाकी आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। और सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Tags - Jamui Murder Case Bihar Crime News Husband Kills Wife Tarana Khatun Death Irfan Ansari Surrender Jamui Town Police Station Daughter Birth Dispute Domestic Violence Case Dowry Harassment Allegation Gender Bias Crime India Women Safety Issue SDPO