logo

दरभंगा दुष्कर्म मामले में कथावाचक श्रवण दास के बाद अब मौनी बाबा को करना होगा सरेंडर 

baba789.jpg

द फॉलोअप डेस्क

बिहार स्थित दरभंगा जिले में एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म और शारीरिक शोषण करने के आरोप में पॉक्सो एक्ट के तहत कथावाचक श्रवण दास को 17 जनवरी को ही गिरफ्तार किया जा चुका है। वहीं, उनके गुरु मौनी बाबा उर्फ महंत रामउदित दास को भी विशेष न्यायाधीश प्रोतिमा परिहार की अदालत ने कल शुक्रवार को उनकी अग्रिम जमानत याचिका को खारिज करते हुए उन्हें सरेंडर करने का आदेश दिया है। 

जानकारी के मुताबिक, पुलिस उनकी तलाश कर रही है। कोर्ट ने साफ कहा है कि श्रवण दास की जमानत से पहले पचाढ़ी मठ के महंत मौनी बाबा को न्यायालय में सरेंडर करना होगा। पॉक्सो एक्ट के तहत 16 फरवरी को याचिका पर अदालत में सुनवाई हुई थी। इसके बाद अदालत ने इसे 20 फरवरी के लिए सुरक्षित रखा था। ऐसे में श्रवण दास की जमानत मिलने की उम्मीद की जा रही थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

उधर, पुलिस मौनी बाबा की खोज में लगातार छापेमारी कर रही है। दरअसल नाबालिग की मां ने आरोप लगाया था कि कथावाचक श्रवण दास ने किशोरी से पहले शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। उसके बाद मामला बढ़ने पर उसके गुरु मौनी बाबा ने बंद कमरे में शादी करा दी। बाद में मामले को रुपये देकर रफा-दफा करने की कोशिश की गई थी।

Tags - Darbhanga POCSO Case Shravan Das Arrest Mauni Baba Surrender Order Mahant Ramudit Das Special Judge Protima Parihar Darbhanga Court Order Minor Rape Case Bihar POCSO Act Hearing 16 February Anticipatory Bail Rejected Pachadhi Math Darbhanga Biha