logo

देवघर और बासुकीनाथ में पूजा के बाद डीजीपी तदाशा मिश्रा ने की अपराध की समीक्षा

ddp.jpg

द फॉलोअप, देवघर
डीजीपी तदाशा मिश्रा आज संथाल परगना के छह जिलों में अपराध की समीक्षा के लिए देवघर पहुंची। वहां सबसे पहले उन्होंने बाबा बैद्यनाथ मंदिर में विधि विधान से पूजा अर्चना की। इसके बाद बाबा बासुकीनाथ मंदिर भी गयीं। वहां भी भोले बाबा की विधि विधान से पूजा की। इसके बाद  दुमका में डीआईजी समेत सभी छह जिलों देवघर, दुमका, गोड्डा, साहेबगंज, पाकुड़ और जामताड़ा के एसपी के साथ प्रमंडलीय अपराध की समीक्षा की। श्रावणी मेला को लेकर राज्य सरकार और पुलिस प्रशासन एहतियात बरत रहा है। इसी क्रम में दुमका में प्रमंडलीय अपराध की समीक्षा की गयी। पुलिस अधीक्षकों को विशेष चौकसी और सतर्क रहने का निर्देश दिया गया।

Tags - Jharkhand DGP Tadasha Mishra Deoghar Dumka Puja Crime Review Shravani Mela