logo

न्याय : सामूहिक दुष्कर्म के बाद लड़की की हत्या करने वाले 4 अपराधियों को फांसी की सजा

supaul.jpg

सुपौलः
8 अक्टूबर 2019 का एक मामला है सुपौल के प्रतापगंज का। मेला देखकर लौट रही एक लड़की का चार लोगों ने मिलकर सामूहिक दुष्कर्म किया था। उसके बाद लड़की की हत्या कर दी थी। इस मामले में आज दोषियों को फांसी की सजा सुना दी गई है। 3 साल बाद ADJ 6 पॉक्सो न्यायाधीश पाठक आलोक कौशिक ने ये फैसला सुनाया है। साथ ही पीड़िता के परिवार को 8.5 लाख रुपए देने के निर्देश दिए हैं। 


क्या है मामला
8 अक्टूबर 2019 को लड़की अपने परिवार के साथ मेला देखकर लौट रही थी। परिवार के सभी लोगों को आरोपियों ने पकड़ लिया। परिवार के सभी पुरुषों को हथियार के दम पर पेड़ से बांध कर आंख पर पट्‌टी भी बांध दी थी। एक महिला और नाबालिग के साथ 4 लोगों ने बारी-बारी से दुष्कर्म किया था। महिला भागने का प्रयास करने लगी तो अपराधियों ने उसे गोली मार दी थी। 


10 लाख देने का निर्देश 
घायल पीड़िता की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। दूसरी पीड़िता ने पुलिस के पास स्केच बनवाया गया था। इसके बाद 4 आरोपियों मो अलीशेर, मो अयूब, मो जमाल और अनमोल यादव को गिरफ्तार किया गया था।  न्यायाधीश पाठक आलोक कौशिक ने मृतक महिला के परिजन को 10 लाख देने का भी निर्देश दिया है।