logo

पति ने जमीन बेचकर पढ़ाया, टीचर बनी तो बॉयफ्रेंड संग रहने लगी पत्नी; बच्चे को भी छोड़ दिया

a5114.jpg

द फॉलोअप डेस्क:

पति ने कथित तौर पर जमीन बेचकर पत्नी को पढ़ाया-लिखाया, बीएड की डिग्री दिलाई और जब महिला को टीचर की नौकरी मिली तो उसने साथ रहने से इनकार कर दिया। आरोप है कि महिला टीचर ने अपने 10 साल बच्चे को भी अपनाने से इनकार कर दिया। पति का आरोप है कि उसकी पत्नी अपने पुराने कॉलेज फ्रेंड प्रेम प्रकाश जायसवाल के साथ रिलेशनशिप में है और लिव-इन में रहती है। मामला बिहार के वैशाली जिला के हाजीपुर नगर थानाक्षेत्र का है। पीड़ित पति 46 वर्षीय अमन कुमार है जबकि पत्नी गुंजन कुमारी है। दंपति का 10 साल का बेटा भी है। पति का दावा है कि बेटे ने ही पहली बार पत्नी के विवाहेत्तर संबंधों की जानकारी दी थी। 

23 मई को आपत्तिजनक हालत में पकड़ने का दावा
अमन का दावा है कि बीते 23 मई को जब वह हाजीपुर के लिच्छवि नगर में पत्नी के किराए के मकान में पहुंचे तो उसे, प्रेम प्रकाश जायसवाल के साथ आपत्तिजनक हालत में पाया। अमन के  मुताबिक उन्होंने बाहर से दरवाजा बंद करके पुलिस को सूचना दी। पुलिस पहुंचती, उससे पहले ही स्थानीय लोगों के साथ मकान मालिक पहुंच गए। दरवाजा खोलकर गुंजन और उनके कथित प्रेमी प्रेमप्रकाश जायसवाल को बाहर निकाला। अमन का आरोप है कि उनका मोबाइल फोन छीन लिया गया और पत्नी ने बद्तमीजी भी की। अमन का यह भी दावा है कि जब प्रेमप्रकाश सुपौल में गुंजन से मिलने आता था तो, वह बेटे  से कहती थी कि कोई पूछे तो कहना मामा आए हैं। 

2013 में लोदीपुर की गुंजन से हुई थी अमन की शादी
गौरतलब है कि बिदुपुर के रहने वाले अमन की शादी वर्ष 2013 में लोदीपुर गांव निवासी गुंजन कुमारी से हुई थी। शादी के बाद शुरुआत में दंपति के बीच सबकुछ ठीक था। गुंजन ने बेटे को जन्म दिया। पति अमन कुमार का कहना है कि गुंजन ने इंटरमीडिएट में अच्छे अंक हासिल किए थे, और शादी के बाद उसने पढ़ाई जारी रखने का फैसला किया। अमन के मुताबिक उन्होंने पत्नी की इच्छा का सम्मान किया और आगे की पढ़ाई करने में हरसंभव सहयोग किया। अमन का कहना है कि वर्ष 2013 में मां और 2018 में पिता के निधन  के बाद घर की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी, बावजूद उन्होंने गुंजन को पढ़ाने के लिए वर्ष 2022 में पैतृक संपत्ति में से अपने हिस्से की डेढ़ कट्ठा जमीन बेच दी।  

जनवरी 2024 में गुंजन बिहार में सरकारी टीचर बनीं
अमन का कहना है कि जनवरी 2024 में गुंजन सरकारी टीचर बन गई। उनका कहना है कि गुंजन की ट्रेनिंग 1 महीने के लिए सुपौल जिले के त्रिवेणीगंज में हुई थी। ट्रेनिंग के बाद महिला की पहली पोस्टिंग वैशाली के ही बिदुपुर प्रखंड अंतर्गत यूएमएस मोहनपुर ईशर धर्मपुर में हुई थी। अमन का दावा है कि ट्रेनिंग  के दौरान ही गुंजन अपने कॉलेज फ्रेंड प्रेम प्रकाश जायसवाल के संपर्क में आई। सुपौल में गुंजन और प्रेमप्रकाश जायसवाल का मिलना-जुलना शुरू हो गया। अमन के मुताबिक सुपौल में ही उन्हें बेटे के माध्यम से पता चला कि प्रेमप्रकाश जायसवाल अक्सर गुंजन से मिलने आता है और कई दिनों तक साथ में रूकता भी है। 

अमन ने पत्नी पर लगाया झूठे मुकदमें का आरोप
अमन कुमार का दावा है कि पिछले साल जनवरी महीने में गुंजन ने कहा कि वह अपनी महिला सहकर्मियों साथ दार्जिलिंग जा रही है, इसलिए वह बेटे को अपने साथ घर ले जाएं। अमन के मुताबिक उन्होंने इसका विरोध किया, लेकिन गुंजन चली गईं। जब अमन ने दार्जिलिंग जाने के बाद गुंजन से संपर्क करना चाहा तो सफल नहीं हुए। शक होने पर उन्होंने पत्नी की सहकर्मियों से पूछा तो जो सच सामने आया, उससे उनके पैरों तले जमीन खिसक गईं। दरअसल, गुंजन के साथ कोई भी महिला टीचर दार्जिलिंग नहीं गई थीं।

अमन का आरोप है कि गुंजन, अपने कथित बॉयफ्रेंड प्रेमप्रकाश जायसवाल के साथ ही दार्जिलिंग गई थीं। अमन का दावा है कि दार्जिलिंग से वापस लौटने के बाद गुंजन ने उनके साथ रहने से इनकार कर दिया और कहा कि वह अपने कथित बॉयफ्रेंड प्रेमप्रकाश जायसवाल के साथ ही रहेंगी। अमन ने पत्नी गुंजन पर  उनके खिलाफ झूठा मुकदमा दर्ज करने का भी आरोप लगाया है। 

अमन का कहना है कि उन्होंने बेटे को हॉस्टल में डाल दिया है। पत्नी द्वारा दर्ज कराए गये झूठे मुकदमें में खुद को बेगुनाह साबित करने के लिए अदालत का चक्कर काट रहे हैं। 

Tags - BPSC TeacherExtra Marital AffairAffairBihar News