logo

बिहार के इस जिले में प्रशासन ने बंद कराई नॉनवेज की दुकानें, पढ़िए क्या है वजह...

jal_mandir_pawapuri.jpg

द फॉलोअप डेस्क

बिहार के नालंदा जिले में रहने वाले नॉनवेज प्रेमियों के लिए एक बड़ी खबर है। जिले के पावापुरी प्रशासन ने पूरे शहर में नॉनवेज खाने को पूरी तरह से बैन कर दिया है। यह फैसला नगर प्रशासन ने जैन धर्म के पवित्र उत्सव के मद्देनजर लिया है। इसे लेकर प्रशासन शहर की सड़कों से अतिक्रमण हटा रहा है और लाउडस्पीकर लगाकर मांसाहार बेचने वाले विक्रेताओं को मांसाहारी सामान की बिक्री पर लगी रोक की जानकारी दे रहा है।

पावापुरी है जैन समुदाय के आस्था का केंद्र

आपको बता दें, पावापुरी को जैन धर्म के लोगों का पवित्र तीर्थस्थल माना जाता है। यहां दिवाली के समय जैन समुदाय की तरफ से भगवान महावीर की विशेष पूजा की जाती है। इस उत्सव पूरे देश के कोने-कोने से जैन समुदाय के लोग लाखों की संख्या में पहुंचते हैं। पावापुरी को भगवान महावीर की आखिरी देशना भूमि कहा जाता है। यहां जैन समुदाय के विश्व प्रसिद्ध मंदिर हैं, जो उनकी आस्था का प्रतीक हैं। यही कारण है कि इस महोत्सव को विधिपूर्वक शांति से खत्म कराना प्रशासन के लिए भी एक बड़ी चुनौती है।

भगवान महावीर का 2550वां निर्वाण दिवस

जानकारी हो, पावापुरी में 27 अक्टूबर से लेकर 02 नवंबर तक भगवान महावीर का 2550वां निर्वाण दिवस चलेगा। इसे लेकर नगर प्रशासन की टीम पावापुरी के सभी इलाकों में अपनी नजरें बनाए हुए है। इस दौरान पूरा पावापुरी प्रशासन के रडार पर है, ताकि जैन धर्मों के प्रति आस्था रखने वाले व्यक्तियों की पूरी सुरक्षा रखी जा सके। इसे लेकर जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने भी जैन मंदिर पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया था।

Tags - Administration Nalanda Jain festival Pawapuri Bihar News