द फॉलोअप डेस्क
बिहार से एक बड़ा मामला सामने आया है, जहां अररिया जिले में स्मैक पीने से मना करने पर स्मैकरों ने तेजाब से हमला कर दिया। इस घटना में दर्जन भर लोग झुलस गए हैं। मामला जिले के आरएस थाना क्षेत्र के धामा पंचायत की बताई जा रही है। घटना की सुचना मिलते ही स्थानीय लोग सभी को इलाज के लिए सदर अस्पताल ले गए।.jpeg)
वहीं घायलों में कुछ लोगों के आंखों में तेजाब चले जाने के बाद उसे अररिया के ही महादेव चौक स्थित आंख के अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। इस घटना एन तीन लोगों की हालत नाजुक बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी लेकर तहकीकात शुरू कर दी। वहीं इस घटना से जुड़े 4 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। 
पैक्स अध्यक्ष मनीष यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि बुधवार की शाम कुछ युवक गांव के रंजीत यादव के कामत पर बैठकर स्मैक पी रहे थे। इसी क्रम में रंजीत यादव अपनी भैंस लेकर कामत के सामने से घर लौट रहा था। जब रंजीत ने देखा कि उसके कामत पर चार-पांच युवक स्मैक पी रहे हैं, तो उसने मना किया। जिस पर युवक उनसे उलझ गए और फिर हाथापाई शुरू हो गई। इसके बाद रंजीत घर लौट आया। पड़ोसियों को जब इसकी जानकारी हुई तो वे सभी युवक के घर के सामने पहुंचे। जहां युवकों ने इस घटना को अंजाम दे दिया। 
घटना के बाद मौके पर पहुंची आरएस थाना पुलिस स्थिति को नियंत्रण करने में जुटी है। वहीं एसपी अंजनी कुमार ने बताया कि तेजाब हमले में घायल सभी का इलाज किया जा रहा है। एसडीपीओ अररिया के द्वारा इस मामले की मॉनीटरिंग की जा रही हैं। वहीं आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।