logo

Big Breaking : अभिषेक सिन्हा के नामांकन वापस लेते ही भाजपा ने नीरज कुमार सिन्हा को बनाया उम्मीदवार

NIRAJ_SINHA.jpg

Bankipur by Re-Election:

अभिषेक कुमार सिन्हा उर्फ “बंटी” के नामांकन वापस लेते ही भाजपा ने नीरज कुमार सिन्हा को अपने नए उम्मीदवार के रुप में उतार दिया है। 

भाजपा ने अभिषेक कुमार सिन्हा उर्फ ‘बंटी’ के नामांकन वापस लेने के बाद नीरज कुमार सिन्हा को बांकीपुर विधानसभा सीट से अपना अधिकृत प्रत्याशी बनाया है। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह की ओर से शुक्रवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति में इसकी जानकारी दी गई। पार्टी की ओर से जारी उम्मीदवारों की सूची के अनुसार बिहार की 182- बांकीपुर विधानसभा सीट से अब नीरज कुमार सिन्हा चुनाव मैदान में उतरेंगे। बांकीपुर सीट पर उम्मीदवार बदलने का फैसला ऐसे समय में आया है, जब यह उपचुनाव राज्य की चर्चित राजनीतिक लड़ाइयों में शामिल माना जा रहा है। इससे पहले भाजपा प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा उर्फ ‘बंटी’ ने पारिवारिक कारणों का हवाला देते हुए अपना नामांकन वापस ले लिया था। उनके फैसले के बाद नए उम्मीदवार को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही थीं। अब भाजपा ने नीरज कुमार सिन्हा के नाम पर मुहर लगाकर सभी कयासों पर विराम लगा दिया है।

Tags - Bankipur Assembly By Election Bankipur Vidhan Sabha Chunav