द फॉलोअप डेस्क
सारण जिले में एक युवक ने 8 लोगों पर चाकू से हमला कर दिया, जिसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने मिलकर युवक की जमकर पिटाई कर दी। जिससे युवक की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। मामला डीह छपिया गांव का बताया जा रहा है। .jpeg)
युवक द्वारा किये गए इस हमले में महिला- पुरुष के साथ 2 बच्चे भी शामिल हैं। घटना की सुचना तत्काल पुलिस को दी गई जिसके बाद तरैया थाना की पुलिस समेत एसएसपी कुमार आशीष मौके पर पहुंचे और घटनास्थल की जांच की। वहीं घायलों को इलाज के लिए अपस्ताल में भर्ती कराया गया। घायलों को प्राथमिक इलाज के बाद छपरा सदर अस्पताल भेज दिया गया है। वहीं एक बच्चा समेत 2 लोगों की स्थिति गंभीर देखते हुए उन्हें PMCH रेफर कर दिया गया है। 
घायलों में डीह छपिया गांव निवासी लाल बाबू गिरी का 5 वर्षीय पुत्र अनीश गिरी, विकास महतो का 6 वर्षीय पुत्र मोगल कुमार, डॉ। विपिन गिरी की 55 वर्षीय पत्नी सुनैना देवी, पंकज महतो की 40 वर्षीय पत्नी सुनीता देवी, छिगन गिरी की 65 वर्षीय पत्नी सांवरिया देवी और सच्चिदानंद गिरी की 45 वर्षीय पत्नी रोमा कुंवर शामिल हैं। .jpeg)
स्थानीय लोगों ने बताया कि डीह छपिया गांव में एक युवक बाइक से आया था, उसी वक्त उसका किसी महिला से विवाद हो गया। जिसके बाद उसने गांव में 8 लोगों के ऊपर चाकू से हमला कर दिया। स्थानीय लोगों ने आगे बताया कि इस हमले में सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं बच्चे और कई महिलाओं का पेट फट गया हैं। जिनका इलाज चल रहा है। 
घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़कर जमकर पिटाई कर दी। इस मारपीट में युवक भी गंभीर रूप से घायल हो गया, मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी युवक को भीड़ से निकाल कर जैसे तैसे अस्पताल पहुँचाया, लेकिन वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक का नाम बिट्टू तिवारी बताया जा रहा है, जो कि मशरख थाना क्षेत्र का निवासी है।