logo

बिहार में जनता दरबार में गूंजा महिला का दर्द, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने तुरंत लिया संज्ञान

बिहा8.jpg

द फॉलोअप डेस्क
बिहार में आज शुक्रवार को उपमुख्यमंत्री मंत्री विजय सिन्हा ने जनता दरबार लगाया। इस दौरान उन्होंने फरियादों की फरियादें सुनी। इस दौरान भूमि विवाद समेत कई गंभीर मामले सामने आए। इसी दौरान उपमुख्यमंत्री के जनता दरबार में एक भावुक पल भी देखने को मिला। दरअसल एक महिला अपनी शिकायत लेकर दरबार पहुंची और रोते हुए न्याय की गुहार लगाने लगी। महिला ने आरोप लगाते हुए कहा कि उसकी करीब एक करोड़ रुपये की संपत्ति जबरन लिखवा ली गई है और जब तक न्याय नहीं मिलेगा, वह वहां से नहीं जाएगी। महिला की बात सुनते ही डिप्टी सीएम ने तुरंत संज्ञान लिया।

विजय सिन्हा ने महिला को समझा बुझा कर उन्हें शांत कराया। विजय सिन्हा ने मौके पर ही संबंधित जिला अधिकारी को फोन कर मामले को गंभीरता से लेने और तत्काल जांच कर पीड़िता की समस्या का समाधान करने का निर्देश दिया। इस दौरान महिला की डीएम से सीधे बात भी कराई गई। बात करने के बाद विजय सिन्हा ने महिला को कल डीएम ऑफिस जाने के लिए कहा। उपमुख्यमंत्री ने सभी आला अधिकारियों को निर्देश दिया है कि लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान किया जाए।

Tags - Vijay Sinha Janata Darbar Bihar public grievance hearing deputy CM Bihar action land dispute Bihar emotional woman complaint Bihar Bihar governance news instant action by minister public hearing Bihar administrative response Bihar Bihar political