logo

पंजाब : लुधियाना में लगी आग की लपटें पहुंची बिहार, समस्तीपुर के एक परिवार के 7 लोग जिंदा जले 

looioi.jpg

बिहारः
पंजाब के लुधियाना से एक बेहद ही दुखद घटना सामने आ रही है। यहां एक ही परिवार के 7 लोग जिंदा जल गये हैं।  बताया जा रहा है कि झोपड़ी नुमा घर में आग लग गयी, जिसके बाद उसमें सो रहे सात लोग जिंदा जल गये। घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची है जांच में जुट गयी है। घटन बुधवार सुबह की बताई जा रही है। 


बिहार के थे सभी 
टिब्बा थाने के एसएचओ रणबीर सिंह ने बताया कि ये सभी प्रवासी मजदूर थे। जो टिब्बा रोड पर नगर पालिका कचरा डंप यार्ड के पास अपनी झोपड़ी में सो रहे थे। सभी बिहार के समस्तीपुर जिले का रहने वाले थे। मृतकों में सुरेश साहनी (55), उनकी पत्नी अरुणा देवी (52), बेटियां राखी (15), मनीषा (10), गीता (8) और चंदा (5) व 2 साल के बेटे सन्नी शामिल है। 
 

एक सदस्य बच गया
परिवार को एक सदस्य बच गया है। जिसका नाम राजेश है., क्योंकि वह अपने दोस्त के घर सोने गया हुआ था। राजेश ने ही अपने परिवार के बारे में पुलिस को जानकारी दी। राजेश ने बताया कि उसके पिता सुरेश साहनी कबाड़ का काम करते थे।