द फॉलोअप डेस्क
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में आज हुए कैबिनेट की बैठक में कुल 36 एजेंडों पर मुहर लगी है। जिसमें कई मुख्य मुद्दें प्रस्तावित किये गए। इस अहम फैसलों में शिक्षकों का मानदेय को दोगुना करने के साथ ही रसोइया और रात्रि प्रहरी का मानदेय बढाने पर भी मंजूरी दी गई है। इसके साथ ही कृषि, परिवहन, शिक्षा आदि के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण योजनाओं पर मुहर लगी है। कृषि विभाग में 712 पदों पर नियुक्ति भी की जाएगी। .jpg)
आगामी बिहार विधानसभा चुनाव से पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लगातार बिहार के लोगों को सौगात दे रहे हैं। हर क्षेत्र में अपना दबदबा बनाने की कोशिश में लगे हुए हैं।