logo

क्लीनिक में घुसे चोर की गर्दन शटर में अटकी, पूरी रात लटका रहा; सुबह पुलिस ने बचाई जान

560tre.jpg

गाजियाबाद/उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में शनिवार रात एक चोर चोरी करने क्लीनिक में घुसा। सूत्रों के मुताबिक, क्लीनिक का शटर बंद था। चोर आधा शटर उठाकर अंदर जाने की कोशिश कर रहा था, तभी शटर गिर गया। जिससे उसकी गर्दन शटर में फंस गया। बताया जा रहा है कि पूरी रात वो उसी तरह लटका रहा। आज रविवार को सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची। इसके बाद शटर काटकर युवक को बाहर निकाला गया। पुलिस, युवक को हिरासत में लेकर इलाज के लिए अस्पताल ले गई है, जहां वो इलाजरत है।

Tags - Ghaziabad theft incident clinic burglary attempt shutter accident thief stuck UP crime news Ghaziabad police rescue चोरी के दौरान हादसा clinic shutter accident India thief stuck in shutter overnight police rescue operation Ghaziabad Uttar Pradesh