द फॉलोअप डेस्क
नालंदा जिले के राजगीर थाना क्षेत्र में हुई मॉब लिंचिंग की घटना को लेकर बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने जांच के लिए छह सदस्यीय समिति का गठन किया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने इस समिति को घटनास्थल का दौरा कर पूरे मामले की पड़ताल करने का निर्देश दिया है।
गठित समिति में मिन्नत रहमानी, अमर आजाद, अधिवक्ता जूही प्रीतम, रंजीत वाल्मीकि, हीरा सिंह बग्गा और सामंत प्रधान को शामिल किया गया है। समिति के सदस्य प्रभावित क्षेत्र में जाकर घटना से जुड़े तथ्यों की जानकारी जुटाएंगे तथा पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर उनका पक्ष सुनेंगे।
.jpg)
जांच दल प्रदेश कार्यालय को सौंपेगा विस्तृत रिपोर्ट
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि जांच दल अपनी विस्तृत रिपोर्ट प्रदेश कार्यालय को सौंपेगा। रिपोर्ट के आधार पर पार्टी घटना के सभी पहलुओं का आकलन करेगी और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए आवश्यक कदम उठाने के साथ दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करेगी। कांग्रेस ने इस घटना को गंभीर बताते हुए निष्पक्ष जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की आवश्यकता पर जोर दिया है।