द फॉलोअप डेस्क
मुजफ्फरपुर से एक दर्दनाक मामला सामने आया है, जहां गायघाट थाना क्षेत्र में 3 तीन लोगों की नदी में डूबने से मौत हो गई। इस घटना ने पूरे इलाके को शोक में डुबो दिया है। इस घटना में एक मां और उसकी दो बेटियों की जान चली गई। घटना बीते रविवार की शाम करीब 5 बजे की बताई जा रही है। 
मृतकों में 23 वर्षीय आशा कुमारी, 2 वर्षीय बेटी सरस्वती कुमारी और 1 वर्षीय बेटी राधिका कुमारी शामिल हैं। गांव के लोगों ने बताया कि आशा कुमारी अपने दोनों बेटियों को साथ लेकर नदी किनारे कपड़े धोने गई थी। कपड़े धोने के दौरान उसने बच्चियों को पास में बैठा दिया था। इसी क्रम में दोनों बच्चियां खेलते-खेलते नदी में जा गिरी। जिसे बचाने के लिए मां भी नदी में कूद गई। लेकिन नदी की गहराई तीनों डूबते चले गए और तीनों की मौत हो गई। .jpeg)
घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद पुरे इलाके में शोक की लहर है वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जा रहा है कि कुछ महीनों पूर्व ही आशा के पति सुशील मांझी की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। वहीं अब नदी में हुई इस घटना से गांव में मातम छा गया है।