logo

रसोई गैस सिलिंडर के लिए दर-दर भटक रही मां, शादी में नहीं जलेगा चूल्हा तो समाज में क्या रह जाएगी इज्जत?

6ुाी.jpg

बिहार/ भागलपुर
भागलपुर जिले के सुनिता देवी को रसोई गैस के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है। दरअसल उनकी बेटी की शादी 17 अप्रैल को होनी तय है। सुनिता जिले के अम्बई मारुफचक की रहने वाली हैं। उनका कहना है कि शादी की लगभग सारी तैयारियां हो गई हैं, लेकिन रसोई गैस ही नहीं मिल रही। गैस सिलिंडर की कमी ने पूरे परिवार की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।

प्रशासन से गुहार -

गैस समस्या को लेकर अब सुनिता देवी ने जिला प्रशासन की दरवाजा खटखटाई है। प्रशासन से उन्होंने गुहार लगाते हुए कहा कि शादी में सारे मेहमान आएंगे तो हम उन्हें कैसे खिलाएंगे। अगर खाना ही उपलब्ध नहीं हो पाएगा तो समाज में हमारी क्या इज्जत रह जाएगी, हालांकि  यह कहते हुए उनकी आंखें भर आईं। 

उन्होंने जिला पदाधिकारी और जिला आपूर्ति पदाधिकारी को आवेदन देकर उचित मूल्य पर कमर्शियल गैस सिलिंडर उपलब्ध कराने की मांग की है। इधऱ, जिला आपूर्ति पदाधिकारी सुधीर कुमार ने सुनिता देवी की समस्या को गंभीरता से लेते हुए कहा कि उनका आवेदन विभाग को भेजा जाएगा और वरीय अधिकारियों के निर्देश के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Tags - Bhagalpur gas cylinder shortage LPG crisis Bihar cooking gas problem India wedding gas issue Bihar Sunita Devi case Bhagalpur Bihar ration and supply issue LPG availability problem Bihar gas cylinder for marriage Bihar administration appeal domes