द फॉलोअप डेस्क
मुजफ्फरपुर से एक शर्मनाक मामला सामने आया है, जहां नवरात्रि के दौरान एक नाबालिग लड़की के साथ चार मनचलों ने हवस का शिकार बना लिया। मिली जानकारी के अनुसार यह मामला जिले के करजा थाना क्षेत्र के एक गांव का है। जहां बीते गुरुवार की रात छठी क्लास की 12 वर्षीय छात्रा मेला देखकर घर लौट रही थी। इसी क्रम में दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने उसे उठा लिया और पास के जंगल में ले जाकर बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद छात्रा को बेहोशी की हालत में छोड़ चारों मौके से फरार हो गए। .jpeg)
इस घटना से छात्रा की स्थिति इतनी ख़राब हो गई कि उसे सीएचसी में इलाज के बाद एसकेएमसीएच रेफर कर दिया गया। हालांकि इस घटना से जुड़े 2 आरोपियों को पुलिस ने पकड़ लिया है। 
घटना को लेकर पीड़िता के पिता ने बताया कि "मेरी बेटी अपनी सहेलियों के साथ मेला देखने के लिए गई थी। मेला देखकर वह लौट रही थी। इसी दौरान बाइक सवार चार युवक पहुंच गए। और बेटी को सड़क से उठाकर गाछी में ले गए। उसकी सहेलियां भागी-भागी घर पहुंचीं। उन सब ने घटना की पूरी जानकारी दी। जिसके बाद दौड़े-दौड़े जंगल की ओर गए तो सभी फरार हो चुके थे। और बेटी वहीं बेहोश पड़ी हुई थी। उसे उठाकर फौरन करजा पीएचसी पहुंचाया।".jpg)
घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। जिसके बाद कजरा पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी। और बच्ची को इलाज के लिए पीएचसी भेज दिया गया, जहां से चिकित्सकों ने स्थिति को गंभीर देखते हुए एसकेएमसीएच रेफर कर दिया। छात्रा की हालत फ़िलहाल गंभीर बताई जा रही है।
वहीं मामले को लेकर ग्रामीण एसपी राजेश सिंह ने बताया कि कि बच्ची के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। 2 आरोपियों को भी इस मामले में गिरफ्तार कर लिया गया है। और 2 अन्य आरोपियों की खोजबीन जारी है।