logo

गुप्त साधना के नाम पर डेढ़ सालों तक लड़की से दुष्कर्म, पुलिस ने अभियुक्त को किया गिरफ्तार

rape36.jpg

द फॉलोअप डेस्क
बिहार से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है , जहां सहरसा जिले में एक लड़की के साथ गुप्त साधना ने नाम पर डेढ़ साल तक दुष्कर्म किया है। मामला सामने आते ही महिला थानाध्यक्ष सुजाता रानी ने नामजद अभियुक्त महिषी निवासी गोविंद झा को त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके से गिरफ्तार कर लिया हैं। 
दरअसल, सदर थाना क्षेत्र के अंतर्गत 24 वर्षीय लड़की की शादी कराने के नाम पर गोविन्द झा ने करीब डेढ़ सालों तक लड़की के घर पर ही गुप्त रूप से एक विशेष अनुष्ठान कराया जाता था। अभियुक्त लड़की के घर पर ही पूजा पाठ कराता था, जबकि लड़की के पिता बाहर रहते थे। घर में केवल मां और बहन रहती थी। जिन्हें अभियुक्त के द्वारा यह समझाया गया था कि इस विशेष पूजा में उसके साथ केवल लड़की ही रहेगी। बेटी की शादी अच्छे घर में हो इस कारण से परिजन उसके झांसे में आ गए। और अनुष्ठान के नाम पर डेढ़ सालों तक लड़की के साथ दुष्कर्म करता रहा। 
मिली जानकारी के अनुसार अभियुक्त ने लड़की को दिमागी रूप से इस तरह कमजोर कर दिया था कि उसे अब भी लगता है कि यह सब शादी के लिए कोई विशेष अनुष्ठान है। लेकिन जब छोटी बहन को उसके हाव भाव ठीक नहीं लगे तो उसने उसपर नजर रखना शुरू कर दिया। इस अनुष्ठान के नाम पर हो हे दुष्कर्म के बारे में परिजनों को जानकारी दी। जिसके बाद लोगों ने महिला थान एमें इस मामले में शिकायत की। इस बीच पीडिता ने कई बार आत्महत्या करने की भी कोशिश की। 
लड़की के बयान पर थाने में मामला दर्ज कर लिया गया। और गोविन्द झा को सहरसा रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया। वहीं पुलिस पीड़िता से मामले को लेकर अन्य पूछताछ की जा रही है। 
 

Tags - bihar news bihar latest news bihar update bihar khabar saharsa news saharsa latest news rape news