logo

बिहार में स्कूल से लौट रही बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या, 5 आरोपी गिरफ्तार 

RAPE_OF_CHILD.jpg

द फॉलोअप डेस्क 
बिहार के सारण में बहुत ही शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां एक पांचवीं कक्षा की छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म के बाद उसकी बेरहमी से हत्या कर दी गयी। घटना बिहार के सारण के जलालपुर थाना क्षेत्र की है, जब शनिवार को पीड़िता स्कूल से अपने घर जा रही थी। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए सभी 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 

मिली जानकारी के अनुसार 9 साल की पीड़िता जैसे ही स्कूल से निकली तभी 5 लड़के उसे जबर खींचकर स्कूल से मजह 200 मीटर की दूरी पर झाड़ी में ले गए, जहां सभी ने बारी-बारी उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद पीड़िता की गला दबाकर हत्या कर दी। घटना के बाद ग्रमीणों ने आरोपियों को भागते हुए देख लिया। इसके बाद ग्रमीणों ने पीड़िता को देखा और उसके परीजनों को जानकारी दी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गयी। ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने घटनास्थल से सैंपल एकत्रित कर लिए हैं। साथ ही पीड़िता के शव को भी कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। 

Tags - Bihar News Bihar Hindi News Saran News Bihar Crime News Rape