logo

पश्चिम चंपारण में ट्रैक्टर और बाइक की जोरदार भिड़ंत, 2 की दर्दनाक मौत

ACCIDENT12.jpg

द फॉलोअप डेस्क
पश्चिम चंपारण जिले से सड़क हादसे का एक बड़ा मामला सामने आया है, जहां लौरिया थाना क्षेत्र के गोड़िया पट्टी NH-727 मुख्य सड़क पर सीताराम चौक के समीप एक तेज रफ़्तार अनियंत्रित ट्रैक्टर और बाइक के बीच जोरदार आमने-सामने की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और उस पर सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
मृतकों की पहचान गोनौली निवासी 55 वर्षीय बद्री मियां और 23 वर्षीय जावेद आलम के रूप में हुई है। मामले को लेकर बगहा अनुमंडल अस्पताल के डॉक्टर एसपी अग्रवाल ने बताया कि दोनों को अस्पताल लाने से पहले ही दोनों की जान जा चुकी थी। घटना के बाद से मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है। इस घटना के दौरान बाइक पर एक 12 वर्षीय बच्ची, साजिया खातुन भी सवार थी। जो कि गंभीर रूप से जख्मी हो गई है। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से उसे तत्काल बगहा अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है।
वहीं घटना की सूचना तुरन्त स्थानीय पुलिस को दी गई, जिसके बाद मौके पर पहुंची बगहा थाना पुलिस ने स्थिति को संभाला। पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया है। वहीं घटना के कारणों की विस्तृत जांच में जुट गई है।
पुलिस ने दुर्घटना में शामिल ट्रैक्टर और बाइक को अपने कब्जे में ले लिया है। साथ ही ट्रैक्टर चालक को भी हिरासत में लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक जांच में दुर्घटना का मुख्य कारण ट्रैक्टर की अत्यधिक गति बताई जा रही है। हालांकि पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि कहीं चालक नशे में तो नहीं था या यह घटना किसी तकनीकी खराबी के कारण हुई है।

Tags - bihar news bihar khabar bihar update bihar trending news west champaran news west champaran khabar road accident news road accident khabar