logo

पटना में डॉक्टर को Canada से आया धमकी भरा कॉल, हेलो.. दो करोड़ दो, वरना…

dhamki_bhara_phone_call.jpg

द फॉलोअप डेस्क
पटना से साइबर अपराध का एक मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, गांधी मैदान थाना क्षेत्र स्थित एग्जीविशन रोड निवासी एक डॉक्टर को कनाडा से कॉल आया। डॉक्टर का नाम डॉ. जियाउल रहमान आजाद बताया जा रहा है। डॉ. ने बताया कि 31 जनवरी की रात करीब 9:32 बजे उनके मोबाइल फोन पर एक अज्ञात नंबर से व्हाट्सएप कॉल आता है। पहली बार कॉल न उठाने पर उसी नंबर से दोबारा कॉल आता है, इस बार उन्होंने रिसीव कर लिया। उन्होंने बताया कि कॉल करने वाला व्यक्ति ने पहले डॉ. को कहा कि मैं आपको जानता हुं और  मैं कनाडा से बोल रहा हुं।

फिर उसने सख्त लहजे में कहा कि फोन मत रखना। उसने खुद को रोहित या राहुल गैंग से जुड़ा हुआ बताया और उसने डॉ. से 2 दो करोड़ रुपये की मांग की।  वहीं, अचानक इस तरह की धमकी मिलने से डॉक्टर घबरा गए और उन्होंने तुरंत कॉल काट दी। इसके बाद उसी नंबर से फिर से कॉल आया, लेकिन इस बार डॉक्टर ने नंबर ब्लॉक कर दिया। डॉक्टर ने इसकी शिकायत गांधी मैदान थाने में कराई। वहीं, मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस जांच में जुट गई। हालांकि, पुलिस का मानना है कि मामला अंतरराज्यीय या अंतरराष्ट्रीय साइबर गिरोह से जुड़ा हो सकता है। पुलिस द्वारा व्हाट्सएप कॉल और मोबाइल नंबर की ट्रैकिंग की जा रही है।

साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि, कॉल वास्तव में विदेश से किया गया था या किसी अन्य स्थान से। पुलिस ने डॉक्टर को सतर्क रहने और किसी भी तरह की बातचीत करने से बचने की सलाह दी है। वहीं, पीड़ित डॉक्टर और उनका परिवार दहशत में है। बहरहाल, पुलिस ने लोगों से अपील की है कि इस तरह की धमकी मिलने पर घबराएं नहीं बल्कि, तुरंत पुलिस को सूचना दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।

Tags - Patna cyber crime doctor receives threat call Canada threat call case extortion threat WhatsApp call Patna doctor threatened Gandhi Maidan police station case Exhibition Road Patna cyber extortion India international cyber gang WhatsApp call from