logo

नवादा में एक दिन पुरानी इलेक्ट्रिक स्कूटी में अचानक जोरदार धमाका; लाखों का सामान जलकर राख

38f.jpg

नवादा/बिहार
बिहार के नवादा जिले में एक इलेक्ट्रिक स्कूटी में तेज धमाका हुआ। धमाके के बाद आग फैलने से घर में रखे सामान भी जल गए। मामला वारसलीगंज नगर परिषद के वार्ड नं 6 का है। जानकारी के मुताबिक, घटना में घर में रखे लाखों रुपये का सामान छतिग्रस्त हुआ है। घटना के दौरान लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।  

चार्जिंग के दौरान ब्लास्ट
सूत्रों के मुताबिक, वार्ड पार्षद सुनैना देवी के बेटे विकास ने कल बुधवार को ही नई स्कूटी खरीदकर लाई थी। स्कूटी की पूजा करने के बाद उसे चार्जिंग पर लगाया था। करीब दो घंटे बाद ही अचानक स्कूटी में जोरदार धमाका हुआ। जिसके बाद आग तेजी से घर में ऱखे सामानों की तरफ फैलने लगा और देखते ही देखते टीवी, फ्रिज, पंखा, मोटरसाइकिल सहित कई कीमती सामान जलकर नष्ट हो गए। स्थानीय लोगों के मुताबिक, इस हादसे में करीब 4 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। 

आग पर काबू 
इधर घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना के बाद इलेक्टिक वाहनों पर सवाल खड़े होने लगे हैं।

Tags - Nawada electric scooter blast charging time explosion lithium battery risk Warsaliganj ward 6 case electric vehicle safety concern house fire due to scooter