logo

गंगा नदी में नहाने गए 4 युवक पानी में डूबे, 2 की मौत 

drowning12.jpg

द फॉलोअप डेस्क 
बिहार के बेगूसराय जिले के नयागांव थाना क्षेत्र स्थित गंगा घाट पर शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया। गंगा में नहाने के दौरान 4 युवक पानी में डूब गए। स्थानीय लोगों ने 2 युवकों को बचा लिया, लेकिन 2 की मौत हो गयी। चारों युवक महमदपुर गौतम गांव के रहने वाले थे। वे सुबह काम पर जाने के बहाने घर से निकले थे, लेकिन रास्ते में ही गंगा घाट पर नहाने चले गए। नहाने के दौरान सभी गहरे पानी में चले गए। देखते ही देखते चारों डूबने लगे। 

स्थानीय लोगों की मदद से 2 की बची जान
घाट पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तुरंत पानी में छलांग लगायी और 2 युवकों को किसी तरह बाहर निकाल लिया। बाकी 2 युवक गहराई में डूब गए। घटना की खबर मिलते ही नया गांव थाना की पुलिस और प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंच गयी। एसडीआरएफ की टीम ने तलाशी अभियान चलाया और दोनों शवों को पानी से निकाला गया। मृतकों की पहचान कुंदन कुमार (22) और सन्नी कुमार (18) के रूप में हुई है। दोनों युवक महमदपुर गौतम गांव के निवासी थे।


 

Tags - Bihar News Bihar Hindi News Begusarai News Ganga River death due to drowning