द फॉलोअप डेस्क
बीते दिन रविवार को सारण में सड़क हादसे से तीन की दर्दनाक मौत हो गयी। यह हादसा छपरा-मुजफ्फरपुर एनएच-722 पर उस समय हुआ, जब एक स्कूली ऑटो को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इस घटना में आधा दर्जन बच्चे भी घायल हैं, जिनका इलाज स्थानीय अस्पताल में किया जा रहा है।.jpeg)
मृतकों में स्थानीय थाना क्षेत्र के हरनबढा गांव रहने वाले गुड्डू ठाकुर की छह वर्षीय पुत्री मिष्टी कुमारी और एक अन्य छात्र शामिल है। ऑटो चालक की भी जान चली गई है। हालांकि चालक की पहचान नहीं हो सकी है। वहीं घायलों को अस्पताल ले जाया गया, जहन डॉक्टरों ने उन्हें छपरा रेफर कर दिया। 
स्थानीय लोगों के बताये अनुसार दुर्घटनाग्रस्त ऑटो एमएस पब्लिक स्कूल का था। लोगों ने बताया कि स्पेशल क्लास होने के कारण स्कूल रविवार को भी खुला था। इसलिए बच्चे रविवार को स्कूल से पढ़ाई कर लौट रहे थे। तभी दोपहर 2:30 बजे दर्दनाक हादसा हो गया।.jpg)
लोगों ने आक्रोश में सड़क जाम कर दिया और प्रशासन से मांग की है कि वाहन और चालक को तत्काल कार्रवाई कर पकड़ा जाए। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को समझा-बुझाकर शांत कराया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।