द फॉलोअप डेस्क
बिहार के मुंगेर में एक बड़ा दर्दनाक हादसा हो गया। जहां एक सड़क हादसे में दो दोस्तों की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार मामला जिले के बरियारपुर थानाक्षेत्र के फुलकिया मोड़ की है। जहां एक बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी बस से टकरा गई। इस घटना में बाइक सवार दो किशोरों की मौत हो गई वहीं एक जख्मी हो गया है। मृतको की पहचान पड़िया पंचायत के कुमारपुर गांव निवासी मनोज चौधरी का 17 वर्षीय पुत्र शुभम कुमार और रंजीत सहनी का 15 वर्षीय पुत्र आनंद कुमार के रूप में हुई है। वहीं इस दुर्घटना में घायल हुए सोनू कुमार का इलाज किया जा रहा है। .jpg)
घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मामले की जानकारी पुलिस को देदी गई है। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं इसकी जांच पड़ताल भी की जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार तीनों दोस्त एक ही मोटरसाइकिल पर सवार होकर कल्याणपुर की तरफ मोबाइल से रील्स बनाते हुए जा रहे थे। इसी क्रम में फुलकिया मोड़ के समीप सड़क पर खड़ी एक बस में टक्कर मार दी। हादसे में तो शुभम की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि आनंद ने मुंगेर के सदर अस्पताल ले जाने के दौरान दम तोड़ दिया। 
वहीं प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि तीनों मोटरसाइकिल से काफी तेज गति में थे और मोबाइल से रील्स बना रहे थे। और इसी क्रम में पैसेंजर ले रही बस से जोरदार टक्कर हो गई।