logo

सहरसा में सड़क हादसा : बोलेरो- ट्रेक्टर की टक्कर से 2 की मौत, 2 बच्चे घायल

ACCIDENT12.jpg

द फॉलोअप डेस्क
सहरसा जिले में एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। जिसमें बौजनाथपुर थाना क्षेत्र में बोलेरो और ट्रैक्टर की भीषण टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई। वहीं दो बच्चे इस घटना में गंभीर रूप से घायल हो गये। मृतकों में बोलेरो चालक 25 वर्षीय हरि साह और 30 वर्षीय महिला रूपा देवी हैं। घटना सोमवार की रात सहरसा-मधेपुरा मुख्य सड़क पर बौजनाथपुर थाना क्षेत्र के राइस मिल के पास हुई है। 
मिली जानकारी के अनुसार सोनवर्षा राज थाना क्षेत्र के लगमा गांव का एक परिवार सावन की सोमवारी के अवसर पर मधेपुरा के बाबा सिंघेश्वर स्थान पूजा करने गए थे। पूजा के बाद देर रात बोलेरो से घर लौटते समय उनकी बोलेरो को रफ्तार ट्रैक्टर ने सामने से टक्कर मार दी। इस हादसे में बोलेरो पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। जिससे बोलेरो चालक हरि साह की मौके पर ही मौत हो गई और अस्पताल में इलाज के दौरान महिला की भी मौत हो गई। वहीं बच्चों की भी हालत नाजुक बताई जा रही है। जिन्हें अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। 
मौके पर प्चुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। और मामले की शिनाक्त शुरू कर दी है। वहीं दोनों गाड़ियों को भी जब्त कर लिया गया है। पुलिस टीम ने कहा कि पंचनामे की रिपोर्ट आने के बाद उचित कार्रवाई की जा सकेगी। 
 

Tags - bihar news bihar latest news bihar khabar bihar update bihar trending news road accident accident news saharsa saharsa news saharsa road accident news