logo

माता–पिता और भाई ने 18 वर्षीय बेटी को गला दबाकर मार डाला, बोरे में डालकर दफनाई लाश

जहाना22.jpg

नवादा/बिहार
पकरीबरावां, नवादा में माता-पिता और भाई ने मिलकर अपनी ही 18 वर्षीय बेटी को गला दबाकर मार डाला। साक्ष्य मिटाने के लिए बोरे में भरकर मिट्टी में गाड़ दिया। घटना के बाद सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस और माता-पिता और भाई को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। घटना जिले क धमौल थाना क्षेत्र अंतर्गत धराहरा गांव का है। 

मृतका की पहचान 
मृतका की पहचान नंदिनी कुमारी के रुप में हुई है। दरअसल यह घटना 30 अप्रैल की रात है। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंचकर लोगों से पूछताछ शुरु की। पूछताछ में स्थानीय लोगों ने बताया कि बीते दिनों पिता ने अपनी शादीशुदा बेटी को पत्नी औऱ बेटे के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया। साक्ष्य मिटाने के लिए शव को बोरे में भरकर नदी के कौड़ीहारी नदी के किनारे मिट्टी में गाड़ दिया। 

पुलिस ने मां-बाप औऱ भाई को किया गिरफ्तार 
इस मामले में पुलिस ने मृतका के पिता बिरजू चौधरी, मां लखिया देवी और भाई जितेंद्र चौधरी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पकरीबरावां SDPO सुजय विद्यार्थी ने बताया कि इसकी जानकारी रविवार को स्थानीय चौकीदार को दी। इस घटना का खुलासा परजनों की गिरफ्तारी के बाद हुआ।

Tags - Nawada murder case Bihar crime news daughter murdered by parents honour