द फॉलोअप डेस्क
पटना के बिहटा से एक दिल दहला देनवाली घटना सामने आई है, जहां एक 32 वर्षीय महिला की डायन के शक में पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। घटना बिहटा थाना क्षेत्र के वाजितपुर गांव की है। मृतका का नाम जूली देवी बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक मारपीट के दौरान महिला को बचाने आए उसके परिवार के 5 लोग भी घायल हो गए।
पुलिस के बताये अनुसार महिला गौरीचक थाना क्षेत्र की रहने वाली थी। और मकर संक्रांति पर मायके आई थी। इसी बीच मृतका के पड़ोसी पिंटू राम के छह माह के पुत्र देवराज कुमार की अचानक तबीयत बिगड़ी और उसकी मौत हो गई थी। जिसके बाद पिंटू राम के परिजनों ने महिला पर डायन होने का शक जताते हुए महिला को अकेला पाकर घर में घूसकर लाठी-डंडों से पीट-पीटकर उसे अधमरा कर दिया।.jpeg)
शोर सुनकर उस महिला के माता-पिता समेत आसपास के लोग बीच-बचाव करने पहुंचे। लेकिन पिंटुराम के परिजनों ने सभी के साथ मारपीट की। जिसमें 5 अन्य लोग भी घायल हो गए। उस महिला को इलाज के लिए तुरंत अस्पताल ले जाया गया। लेकिन इलाज दौरान ही उसकी मौत हो गई।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं पीड़ित परिवार की शिकायत के बाद इस मामले पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है और आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।