logo

समृद्धि यात्रा के सातवें दिन CM नीतीश कुमार पहुंचे मुजफ्फरपुर, 853 करोड़ की योजनाओं की दी सौगात

nitish15.jpg

द फॉलोअप डेस्क
समृद्धि यात्रा के सातवें दिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शुक्रवार को मुजफ्फरपुर पहुंचे। करीब दो घंटे के दौरे में मुख्यमंत्री ने जिले को 853 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं की सौगात दी। जीरोमाइल स्थित बाजार समिति परिसर में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने शिरकत कर विकास की रुपरेखा को जनता के सामने रखा।
इस दौरान कुल 172 योजनाओं का उद्घाटन, शिलान्यास और कार्यारंभ किया। इनमें 212 करोड़ रुपये की लागत से पूरी हो चुकी 47 योजनाओं को जनता को समर्पित किया गया, जबकि 194 करोड़ रुपये की 89 योजनाओं की आधारशिला रखी गई। इसके अलावा 447 करोड़ रुपये की 36 योजनाओं का कार्यारंभ भी किया गया। 
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने विकास कार्यों की समीक्षा के तहत जिले में संचालित और प्रस्तावित योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली। जहां जिला प्रशासन ने मुख्यमंत्री विभिन्न परियोजनाओं की विस्तृत रिपोर्ट सौंपी। यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री बखरी चौक पहुंचे, जहां फोर लेन सड़क और निर्माणाधीन चंदवारा पुल फेज-टू के संपर्क पथ की प्रगति से वे अवगत कराए गए। इस दौरान एनएचएआई ने भी कई अहम परियोजनाओं की जानकारी साझा की।
इस दौरान मुजफ्फरपुर ईस्ट बाइपास का एलाइनमेंट तय हो जाने की जानकारी दी गई। वहीं रामदयालु जंक्शन के समग्र विकास की योजना भी तैयार कर ली गई है। इस योजना के तहत रामदयालुनगर में सर्कुलर रोड का निर्माण कराया जायेगा, जहां से मधौल, दिघरा और खबड़ा की ओर तीन एलिवेटेड सड़कें निकालोई जाएँगी। 
इसके पश्चात मुख्यमंत्री ने जीविका दीदियों के स्टॉलों का निरीक्षण किया और उनके कार्यों की सराहना की. साथ ही बाजार समिति परिसर में आयोजित जन संवाद कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने 71 करोड़ रुपये की लागत से बने प्रशासनिक भवन और 283 नई दुकानों का उद्घाटन किया। 
 

Tags - bihar news bihar khabar bihar update bihar trending news samriddhi yatra news samriddhi yatra khabar CM nitish kumar news CM nitish kumar khabar