logo

बिहार को दिवाली और छठ से पहले 7 नई ट्रेनों की सौगात, जानें रूट

TRAIN20.jpg

द फॉलोअप डेस्क
बिहार को इस साल दिवाली और छठ से पहले रेलवे की तरफ 7 नई ट्रेनों की सौगात मिल गई है। ये सभी ट्रेनें 29 सितंबर से शुरू कर दी गई है। जिसमें 3 नई अमृत भारत ट्रेनें भी शामिल हैं। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी इन्हें सोमवार को हरी झंडी दिखाकर रवाना कर दिया है। 
इन ट्रेनों के शुरू होने के बाद पटना से नवादा सीधी रेल सेवा से जुड़ जाएगी। वहीं शेखपुरा-बरबीघा-बिहार शरीफ के रास्ते नवादा से पटना के लिए पैसेंजर ट्रेन चालू हो जायेगा। इससे बरबीघा-अस्थावां-बिहार शरीफ रेलखंड पर ट्रेनों के परिचालन का इस क्षेत्र के लोगों का वर्षों पुराना सपना पूरा हो जाएगा।
शुरू होने वाली नई ट्रेनें कुछ इस प्रकार है:

  • ट्रेन नंबर 15133/15134: छपरा-आनंद विहार-छपरा अमृत भारत एक्सप्रेस (सप्ताह में दो दिन)
  • ट्रेन नंबर 15293/15294: मुजफ्फरपुर-चर्लपल्ली-मुजफ्फरपुर अमृत भारत एक्सप्रेस (सप्ताहिक)

ये एक्सप्रेस ट्रेन हाजीपुर, पाटलिपुत्र, आरा, बक्सर, डीडीयू, प्रयागराज छिवकी, जबलपुर, इटारसी, नागपुर, काजीपेट के रास्ते चलेगी। 

  • ट्रेन नंबर 19623/19624: मदार-दरभंगा-मदार अमृत भारत एक्सप्रेस (सप्ताहिक)

ये एक्सप्रेस कमतौल, सीतामढ़ी, रक्सौल, नरकटियागंज, गोरखपुर, गोमतीनगर, कानपुर, टुंडला, जयपुर के रास्ते चलेगी, ये एक्सप्रेस कमतौल, सीतामढ़ी, रक्सौल, नरकटियागंज, गोरखपुर, गोमती नगर, कानपुर, टूंडला और जयपुर होते हुए चलेगी।
पैसेंजर ट्रेन

  • ट्रेन नंबर 75271/75272: नवादा-पटना-नवादा डेमू पैसेंजर

ये पैसेंजर ट्रेन शेखपुरा, बरबीघा, अस्थावां, बिहार शरीफ, नुरसराय, दनियावां, तोप सरथुआ, फाजिलचक, जटडुमारी, पुनपुन के रास्ते रविवार को छोड़कर सप्ताह में 6 दिन चलाई जाएगी।

  • ट्रेन नंबर 75273/75274: इस्लामपुर-पटना-इस्लामपुर डेमू पैसेंजर 

ये पैसेंजर ट्रेन पुनपुन, जटडुमरी, फाजिलचक, तोप सरथुआ, दनियावां, हिलसा के रास्ते रविवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन चलाई जाएगी।

  • ट्रेन नंबर 53201/53202: पटना-बक्सर-पटना फास्ट पैसेंजर

ये पैसेंजर ट्रेन दानापुर, आरा के रास्ते रविवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन चलाई जाएगी।

  • ट्रेन नंबर 53203/53204: झाझा-दानापुर-झाझा फास्ट पैसेंजर

 यह पैसेंजर जमुई, किउल, मोकामा, बख्तियारपुर, फतुहा के रास्ते रविवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन चलाई जाएगी। 
 

Tags - bihar news bihar latest news bihar khabar bihar update bihar trending news wiali news chhath news indian rialway news