logo

डेहरी पहुंचे अमित शाह का RJD पर हमला, बोले- लालू, राबड़ी और तेजस्वी से संभव नहीं बिहार का विकास

अमित_साह.jpg

द फॉलोअप डेस्क
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बीती शाम बुधवार को NDA को मजबूती देने के लिए पटना पहुंचे थे। और लगातार अलग अलग जगहों पर सभा और बैठकें कर रहे हैं। आज वे डेहरी पहुंच चुके हैं। जहां पार्टी के 11 जिलों के बड़े नेताओं के साथ उन्होंने बातचीत की। वहीं इस बैठक के समापन के बाद एक सभा सम्बोधित करने के दौरान उन्होंने राजद और कोंग्रस पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि "अरे भले आदमी आप यह बताओ की क्या तेजस्वी बिहार का विकास कर सकते हैं क्या ,जरा जोर से बोलो।"
वहीं शाहाबाद के इलाके में बैठक करने के बाद उन्होंने आम लोगो को सम्बोधित करते हुए कहा कि "बिहार में एनडीए जितना मजबूत होगा बिहार उतना खुशहाल और समृद्ध होगा। बिहार के समृद्धि का रास्ता एनडीए से होकर गुजरता है। बिहार के विकास का मार्ग केवल मोदी जी ही समृद्ध कर सकते हैं। यह लालू,राबड़ी और तेजस्वी यादव या फिर राहुल गांधी से संभव नहीं है।"
अमित शाह के आने के बाद NDA एक अलग अंदाज में दिख रही है। बीते दिनों प्रधनामंत्री नरेन्द्र मोदी भी बिहार दौरे पर आये थे। जहां उन्होंने पूर्णिया में बड़े जनसभा को संबोधित किया था। 
 

Tags - bihar news bihar latest news bihar kahbar bihar politics bihar election amit shah bjp nda