द फॉलोअप डेस्क
मुजफ्फरपुर जिले से एक बड़ी दुखद घटना सामने आई है, जहां बीते रविवार को कतरा थाना क्षेत्र में पानी से भरे गड्ढे में डूबने से 5 बच्चों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान मोहम्मद अन्नस (15), हिदायतुल्लाह (14), मोहम्मद हमजा अली (12), मोहम्मद रहमान (12) और मोहम्मद अब्बू तालीम (12) के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि सभी बच्चे दोपहर को नहाने के लिए गड्ढे की ओर गए थे और सेल्फी ले रहे थे, इसी दौरान यह दिल दहला देने वाली घटना घटी है। .jpeg)
घटना की सुचना तुरंत परिजनों और पुलिस को दी गई जिसके बाद दोनों मौके पर पहुंचे। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पांचों बच्चे जब गड्ढे में उतरे तो अचानक गहराई में फिसल गए और डूबने लगे। बच्चों को डूबता देख स्थानीय लोगों ने उन्हें बचाने की काफी कोशिश की लेकिन प्रयास असफल रहा। और पाँचों बच्चों की मौत हो गई। 
घटना के बाद पुरे इलाके में मातम छाया हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से गुहार लगाई है कि बारिश से बने गड्ढों को जल्द भरा जाये, ताकि भविष्य में फिर ऐसी कोई दर्दनाक घटना न हो।