द फॉलोअप डेस्क:
अब UPI से पेमेंट करने का तरीका और भी आसान होने जा रहा है। अभी तक UPI पेमेंट के लिए आपको QR कोड स्कैन करना पड़ता था या फिर UPI ID डालनी होती थी। लेकिन अब ऐसा करना जरूरी नहीं होगा। NPCI यानी National Payments Corporation of India ने UPI के लिए Tap-to-Pay या Tap and Pay फीचर लॉन्च किया है। मुंबई में चल रहे Global Fintech Fest के दूसरे दिन इस फीचर को लॉन्च किया गया। इस नई सुविधा के जरिए यूजर्स सिर्फ एक टैप करके पेमेंट कर सकेंगे। इस फीचर का इस्तेमाल करने के लिए आपको हर बार UPI ऐप खोलने की जरूरत नहीं होगी। आपको बस अपना फोन अनलॉक करना है और POS यानी Point-of-Sale मशीन के पास ले जाना है।

नहीं होगी QR कोड स्कैन करने या UPI ID डालने की जरूरत
POS मशीन में जितनी रकम डाली गई होगी, उतनी रकम आपके UPI अकाउंट से ट्रांसफर हो जाएगी। यानी QR कोड स्कैन करने या UPI ID डालने की जरूरत नहीं पड़ेगी। खास बात ये है कि 5000 रुपये तक के पेमेंट के लिए UPI PIN डालने की जरूरत भी नहीं होगी। हालांकि, 5000 रुपये से ज्यादा के भुगतान के लिए आपको UPI PIN डालना होगा।NPCI के मुताबिक, UPI Tap-to-Pay फीचर ऐसे इलाकों में भी काम कर सकता है जहां इंटरनेट कनेक्शन कम है या बिल्कुल नहीं है। यानी ऑफलाइन ट्रांजैक्शन की सुविधा भी इस फीचर में शामिल है।

अब पाएमेन्ट होगा और भी आसान और तेज
ये फीचर UPI पेमेंट, UPI पर RuPay Credit Card और मोबाइल नेटवर्क कनेक्टिविटी के बिना ऑफलाइन ट्रांजैक्शन को सपोर्ट करता है।
Tap and Pay कोई पूरी तरह नया कॉन्सेप्ट नहीं है। Samsung Wallet और Google समेत कई ऐप पहले से ही इस तरह की सुविधा देते हैं। हालांकि, वहां आम तौर पर डेबिट और क्रेडिट कार्ड के जरिए पेमेंट किया जाता है।अब UPI Tap-to-Pay के जरिए ये सुविधा UPI यूजर्स के लिए भी उपलब्ध होगी। यानी आप PhonePe, Google Pay, BHIM या Paytm जैसे किसी भी UPI ऐप का इस्तेमाल करते हों, आपको Tap and Pay की सुविधा मिल सकेगी। कुल मिलाकर, NPCI का ये नया फीचर UPI पेमेंट को और तेज और आसान बनाने की कोशिश है। खासकर उन जगहों पर जहां बार-बार QR कोड स्कैन करने या ऐप खोलने में समय लगता है, वहां Tap-to-Pay से पेमेंट का अनुभव आसान हो सकता है।