पाकुड़:
डीएवी पब्लिक स्कूल (DAV Public School) , गोकुलपुर के प्राचार्य विश्वजीत चक्रवर्ती (Principal Vishwajit Chakraborty) के नेतृत्व में गुरुवार सुबह ‘स्वच्छता ही सेवा 2026’ (Swachhata Hi Seva 2026) अभियान चलाया गया। अभियान के तहत विद्यालय के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और कर्मचारियों ने मिलकर श्रमदान किया। इस दौरान गोकुलपुर मोड़ के समीप और विद्यालय के आसपास साफ-सफाई की गई। अभियान के दौरान गोकुलपुर मुख्य सड़क पर मौजूद गड्ढों की भी मरम्मत की गई। स्कूल प्रबंधन और छात्र-छात्राओं के सहयोग से श्रमदान के माध्यम से सड़क के गड्ढों को भरने का काम किया गया।
.jpeg)
हादसों से बचाव के लिए सड़क की मरम्मत की
विद्यालय प्रबंधन के अनुसार, इस पहल का उद्देश्य सड़क से गुजरने वाले डीएवी स्कूल के साथ-साथ अन्य विद्यालयों के छात्र-छात्राओं, अभिभावकों और आम लोगों को संभावित दुर्घटनाओं से बचाना है। सड़क पर गड्ढों के कारण आवागमन के दौरान दुर्घटना की आशंका बनी रहती थी। अभियान के दौरान छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने द फॉलो अप चैनल के माध्यम से लोगों से अपने आसपास साफ-सफाई बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि स्वच्छ वातावरण बनाए रखना केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हर नागरिक की जिम्मेदारी है।