logo

दिल्ली : सोनिया गांधी से मुलाकात से पहले लालू यादव ने अमित शाह को लेकर कह दी ये बड़ी बात, जानें! लोकसभा चुनाव को लेकर क्या कहा

lalu_amit_shah.jpg

दिल्ली:
2024 लोकसभा चुनाव (2024 Lok Sabha Elections) को लेकर अभी से ही सियासत गरमाई हुई है। BJP और RJD में जुबानी जंग तेज हो गई है।  जहां एक तरफ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने नीतीश कुमार (Nitish Kumar) पर तंज कसते हुए लालू प्रसाद को आगाह किया था। वहीं इसपर पलटवार करते हुए लालू यादव (Lalu Yadav) ने अमित शाह के बारे में कहा है कि अमित शाह ने अपना मानसिक संतुलन खो दिया है। राहुल गांधी से मिलने के लिए दिल्ली जाने से एक दिन पहले RJD प्रमुख लालू प्रसाद ने विपक्षी एकता की आवश्यकता पर जोर दिया है।

अमित शाह ने अपना मानसिक संतुलन खो दिया है-लालू
अमित शाह को लेकर लालू प्रसाद यादव ने कहा कि उन्होंने अपना मानसिक संतुलन खो दिया है। इसलिए वह वहां जा रहे हैं और जंगल राज और उन सभी चीजों की बात कर रहे हैं। क्या जब वह गुजरात में थे तो उन्होंने ऐसा किया था? गृह मंत्री के इस दावे के बारे में पूछे जाने पर कि भाजपा 2024 में फिर से केंद्र में और फिर अगले साल बिहार में सरकार बनाएगी, उन्होंने कहा, 'हम इसे देखेंगे.'लालू प्रसाद यादव ने कहा कि हम विपक्षी एकता के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। लालू प्रसाद ने कहा कि यह उनकी बैठक का मुख्य एजेंडा होगा। इससे पहले शुक्रवार को पूर्णिया में अमित शाह ने सभा को संबोधित करते हुए कहा था कि 2024 के लोकसभा चुनावों में नीतीश कुमार और राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद की जोड़ी का सफाया हो जाएगा और एक साल बाद 2025 के राज्य विधानसभा चुनाव में भाजपा अपने दम पर बहुमत हासिल करेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा बिहार में महागठबंधन का 'जंगल राज' नहीं चाहती है।

लालू यादव को अमित शाह की नसीहत
बता दें कि गृह मंत्री अमित शाह 23-24 सितंबर को बिहार दौरे पर थे। इस दौरान उन्होंने आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को आगाह किया था। गृह मंत्री ने कहा था कि लालू जी! आप ध्यान रखिएगा। नीतीश बाबू कल आपको छोड़कर कांग्रेस की गोद में बैठ जाएंगे। अमित शाह ने कहा कि नीतीश कुमार ने सबके साथ धोखा किया है। समाजवादी नेता जॉर्ज फर्नांडिस के साथ धोखा किया। जॉर्ज की खराब हेल्थ का हवाला देकर समता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बन गए। बाद में लालू प्रसाद यादव के साथ कपट किया। नीतीश पर निशाना साधते हुए अमित शाह ने कहा कि पहले तो आप चारा घोटाला को लेकर खूब बोलते थे। अब क्या कहेंगे। चारा घोटाला वाले आपकी कैबिनेट में मंत्री हैं।