logo

रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव : वोटिंग जारी, 9 बजे तक 15.19% हुआ मतदान

voting5.jpg

द फॉलोअप डेस्क
रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव को लेकर सोमवार (27 फरवरी) सुबह 7 बजे से ही वोटिंग शुरू हो गई है। सुबह 9 बजे तक लगभग 15.19 % मतदाताओं ने किया अपने मत का प्रयोग किया है। उपचुनाव में 18 प्रत्याशी मैदान में है। जिसमें यूपीए की ओर से बजरंग महतो और एनडीए की ओर से सुनीता चौधरी के बीच कांटे की टक्कर की संभावना है। वोटिंग को लेकर लोगों के बीच काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। सुबह से भारी संख्या में लोग बूथ पर पहुंच रहे है। इसके साथ ही महिलाओं के बीच भी वोट डालने को लेकर काफी उत्साह है। इस उपचुनाव में महिला वोटरों को अपने मताधिकार का प्रयोग के मद्देनजर जागरूक करने के लिए पिंक बूथ बनाए गए हैं। पिंक बूथों पर महिलाओं की सहायता के लिए महिला सुरक्षा कर्मी की तैनाती की गई है। यहां उनके लिए सेल्फी जोन और हेल्पडेस्क भी बनाया गया है।  मतदान को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। हर बूथ पर पुलिस बल की तैनाती की गई है। बता दें कि शाम 5 बजे तक लोग मतदान कर सकते हैं। वहीं वोटों की गिनती 2 मार्च के होनी है।


405 मतदान केंद्र बनाए गए
 रामगढ़ उपचुनाव के लिए 405 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। यह मतदान केंद्र 233 भवनों में है। रामगढ़ प्रखंड में 118 मतदान केंद्र है। दुलमी प्रखंड में 64 मतदान केंद्र है। चितरपुर प्रखंड में 70 मतदान केंद्र है और गोला प्रखंड में 153 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इस उपचुनाव के लिए प्रशासन ने 55 सेक्टर और 10 कलस्टर बनाए हैं। मतदान कर्मियों को मतदान सामग्री उपलब्ध कार दी गई है। आंकड़ों के अनुसार इस उपचुनाव में 1 लाख 73 हजार 550 पुरुष और 1 लाख 62 हजार 184 महिला मतदान करेंगी। वहीं इस चुनाव में 318 सर्विस वोटर हैं। जिसमें 311 पुरुष और 7 महिला मतदाता है। चुनाव आयोग के आंकड़े के अनुसार 80 प्लस वोटर के संख्या 4276 है। वहीं निशक्त मतदाताओं की संख्या 6325 है।


18 प्रत्याशी मैदान में
रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव में 18 प्रत्याशी किस्मत आजमा रहे हैं। प्रत्याशी बजरंग महतो को हाथ छाप, सुनीता चौधरी को केला छाप, युगन कुमार को कंप्यूटर छाप, संतोष कुमार महतो को फलों से युक्त टोकरी छाप, अजीत कुमार को हरी मिर्च छाप, इमाम शफी को बैट्री टॉर्च छाप, कामदेव महतो को पानी का जहाज छाप, तुलेश्वर पासवान को गन्ना किसान छाप, धनंजय कुमार पुटूस को मोबाइल फोन चार्जर छाप, पांडव कुमार महतो को सेब छाप, प्रदीप कुमार को हेलिकॉप्टर छाप, प्रत्याशी फारुक अंसारी को फुटबॉल छाप, मनोज कुमार बेदिया को ऑटो-रिक्शा छाप, महिपाल महतो को भिंडी छाप, रंजीत महतो को चारपाई छाप, रामावतार महतो को बाल्टी छाप, सहदेव कुमार को भाला फेंक छाप तथा सुलेंद्र महतो को माचिस की डिब्बी छाप मिला है।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT