logo

विधायकों ने दिया मानवता का परिचय, सड़क हादसे में घायल युवक को उठाकर भेजा अस्पताल 

विधायकों ने दिया मानवता का परिचय, सड़क हादसे में घायल युवक को उठाकर भेजा अस्पताल 

द फॉलोअप डेस्कः 
जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र में बाइक और साइकिल सवार में टक्कर हो गई थी। जिसमें 2 लोग घायल हो गए थे। इसी बीच वहां से विधायक राजेश कच्छप, इरफान अंसारी, नमन विक्सल कोंगाड़ी गुजर रहे थे। तभी उनकी नजर जब घायलों पर पड़ी तो उन्होंने तुरंत अपनी गाड़ी रुकवा दी और घायलों की मदद करने उतर गए। बाइक सवार के सिर और हाथ में चोट लगी थी जिस वजह से वह उठ नहीं पा रहा था। तभी तीनों विधायकों ने दोनों घायलों को उठाया और स्थानीय पुलिस की मदद से अस्पताल भिजवाया। बता दें कि विधानसभा जाने के क्रम में उनकी नजर इस दुर्घटना पर पड़ी थी। 

यह भी पढ़ेंः- तेजतर्रार IPS ऑफिसर अनीश गुप्ता केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने को तैयार, 1 मार्च से CBI में देंगे सेवा


हमें रूककर मदद करनी चाहिए
इरफान अंसारी ने कहा कि सड़क हादसे में घायल व्यक्ति की मदद अवश्य करनी चाहिए। चाहे आप कितनी भी जरूरी काम से क्यों नहीं जा रहा हो लेकिन इंसानियत के नाते तुरंत रुकना चाहिए और फिर घायलों को अस्पताल पहुंचाना चाहिए। आज की युवा पीढ़ी तेज गति से गाड़ी चलाती है। इसलिए दुर्घटनाओं का शिकार हो जाते हैं। वहीं नमन विक्सल कोंगाड़ी ने कहा कि सड़क हादसे से हजारों लोगों की मौत हो रही है। कई बार घायलों को समय पर नहीं मिलती है इस कारण उनकी जान चली जाती है इसलिए हमें सड़क हादसे में घायलों की मदद करनी चाहिए जिससे उन्हें तुरंत इलाज मिल सके और उनकी जान बच सके।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT


कानूनी कार्रवाई से नहीं डरना चाहिए 
विधायक राजेश कच्छप ने भी अपील की है कि हमें सड़क हादसे में घायलों की मदद करनी चाहिए। कई बार लोग पुलिस या कानूनी कार्रवाई से बचने के लिए मदद नहीं करते हैं। जबकि हमें से नहीं डरना चाहिए। जब विधायक घायल की मदद करने पहुंचे तब आम लोग भी वहां से गुजर रहे थे। वह भी रुके और घायलों को उठाने में उनकी मदद की।