logo

रांची में बढ़ रही डंगू मरीजों की संख्या, हर दिन सैकड़ों घरों में लार्वा किए जा रहे नष्ट

्ालुहा1.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
रांची में डेंगू के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। सरकारी आंकड़ों के अलावा भी मरीजों की संख्या बहुत अधिक है। डेंगू के मरीजों की संख्या कम हो इसके लिए लगातार जागरुकता अभियान और लार्वा सर्च अभियान जारी है। इसी का नतीजा है कि बड़ी संख्या में हर दिन लार्वा मिल रहा है। राजधानी में सिर्फ चार दिनों में ही आंकड़ों के अनुसार 587 घरों से डेंगू के प्रजनन स्थल को नष्ट किया गया है। बता दें कि 11 सितंबर को 152, 12 सितंबर को 177, 13 सितंबर को 121, 14 सितंबर को 137 घरों से प्रजनन स्थल को नष्ट किया गया है। जिला वीबीडी पदाधिकारी डॉ एसके साबरी ने बताया कि अगस्त के मुकाबले लार्वा मिलने की संख्या में कमी आई है। इसके बाद भी हर दिन सौ से अधिक घरों से लार्वा मिल रहा है। हर दिन औसतन 350 घरों में डेंगू के लार्वा की जांच की जा रही है। इनमें औसतन 2000 जल पात्रों की जांच टीम कर रही है।


रांची में मिले 30 संदिग्ध 
पूरे राज्य में गुरुवार को डेंगू के कुल 185 संदिग्ध मरीज मिले, जिनमें 14 संक्रमित मिले हैं। वहीं, राजधानी रांची में डेंगू के 30 संदिग्ध मरीज मिले। सभी मरीजों ने अपनी जांच करायी है। इनमें 5 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। वहीं, पूर्वी सिंहभूम में डेंगू के 28 संदिग्ध मरीज मिले हैं। सभी ने अपनी जांच करायी है। जिनमें 6 में डेंगू की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़े के मुताबिक गुरुवार को राज्यभर में डेंगू के 185 संदिग्ध मरीज मिले हैं। इनमें 183 मरीजों ने अपनी डेंगू जांच करवायी। इसके अलावा चिकनगुनिया के भी 157 संदिग्ध मरीज मिले हैं। इनमें से 78 मरीजों ने अपना ब्लड सैंपल जांच के लिए दिया। इनमें 6 में चिकनगुनिया की पुष्टि हुई है। सभी चिकनगुनिया के पीड़ित मरीज राजधानी रांची के हैं।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N