logo

दिल्ली : देश के विकास के लिए सभी विपक्षी दलों को हाथ मिलाकर काम करने की जरूरत, सोनिया से मुलाकात के बाद बोले नीतीश-लालू

nitish_lalu_together.jpg

दिल्ली:
विपक्षी एकता को मजबूत करने के लिए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) और आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव (Lalu Yadav) ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) से मुलाकात की। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार 45 मिनट मुलाकात के दौरान इन नेताओं के बीच विपक्षी दलों को एक साथ लाने पर चर्चा हुई। वहीं मुलाकात के बाद नीतीश-लालू ने मीडिया से बातचीत में कहा कि नए कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव के बाद फिर मुलाकात होगी (Will meet again after the election of new Congress President )। वहीं लालू ने कहा कि - BJP को देश से हटाना है।


भाजपा को हराने के लिए सभी विपक्षी दलों को एक साथ लाना होगा
सोनिया गांधी से मुलाकात के बाद नीतीश-लालू मीडिया से मुखातिब हुए। बैठक के बाद लालू प्रसाद ने कहा कि भाजपा को हराने के लिए सभी विपक्षी दलों को एक साथ लाना होगा,कांग्रेस अपना नया अध्यक्ष चुनने की प्रक्रिया में है और सोनिया गांधी ने हमें बताया कि हम चुनाव के बाद फिर मिलेंगे। वहीं नीतीश कुमार ने कहा कि देश को आगे ले जाने के लिए सभी विपक्षी दलों को हाथ मिला कर काम करने की जरूरत है। उन्होंने बैठक के बाद संवाददाताओं से कहा भाजपा के खिलाफ लड़ाई में एक ही और एक ठोस कार्ययोजना पर चर्चा कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के बाद होंगी।

कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया जारी
बता दें कि कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया चल रही है और जरूरत पड़ने पर 17 अक्टूबर को मतदान होगा। इससे पहले दिन में, नीतीश कुमार ने कांग्रेस और वामपंथी दलों सहित सभी विपक्षी दलों को भाजपा से मुकाबला करने के लिए एकजुट करने का आह्वान किया और कहा कि यह "विपक्ष का मुख्य मोर्चा" यह सुनिश्चित करेगा कि भगवा पार्टी 2024 के लोकसभा चुनावों में बुरी तरह हार जाए।