logo

63 वां जन्मदिन मना रहे बाबूलाल मरांडी राजनीति में आने से पहले थे शिक्षक

3974news.jpg
द फॉलोअप टीम, रांची:
झारखंड के पहले सीएम रहे बाबूलाल मरांडी आज 63 साल के हो गए। उनका जन्म दिन भी भाजपा के कार्यकर्ताओं ने बहुत उत्साह के साथ मनाया। फिलहाल झारखंड विधानसभा में भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल को बधाई देने वालों में भाजपा के छोटे-बड़े सभी नेता, कार्यकर्ता के अलावा कई पूर्व मंत्री भी पहुंचे। केक भी तालियों के बीच काटे गए। एक-दूसरे ने खाए और खिलाए भी।

विहिप से की समाजसेवा की शुरुआत
जन्म किसान परिवार में गिरिडीह के देवरी में 11 जनवरी 1958 को हुआ था। पढ़ाई-लिखई के बाद वहीं के प्राइमरी स्कूगल में टीचर भी हो गए। लेकिन मन तो समाज सेवा में लगा हुआ था,नौकरी छोड़ी और राजनीति में कूद गए। विश्व हिंदू परिषद में सक्रिय रहे। 1990 में भाजपा के संथाल परगना के संगठन मंत्री बनाए गए। 1998 में उन्होंने शिबू सोरेन को और फिर 1999 में उनकी पत्नी रूपी सोरेन को हराकर अपनी राजनीतिक पहचान बनाई।



ये भी पढ़ें......

2016 में बनाया झारखंड विकास मोर्चा
केंद्र में अटल बिहारी बाजपेयी की अगुवाई वाली सरकार में बाबूलाल मरांडी मंत्री भी रहे। लेकिन नवंबर 2000 में जब झारखंड अलग राज्य बना तो बीजेपी आलाकमान ने उन्हें राज्य की कमान सौंप दी। दलगत मतभेद के बाद 2016 में उन्होंने झारखंड विकास मोर्चा नाम से अपनी एक अलग पार्टी बनाई। लेकिन 14 साल बाद 2020 में उन्होंने झाविमो का भाजपा में विलय कर दिया।